ट्रंप के बयान ने मचाया तहलका, अचानक से इतने सस्ते हो गए चांदी और सोना
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 10:36 AM (IST)
नारी डेस्क: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर मार्कीट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। ट्रंप के राष्ट्र संबोधन का सबसे ज्यादा असर सोना-चांदी पर पड़ा है। 2 अप्रैल को MCX पर सोने और चांदी के रेट में सुबह भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 2228 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 151480 रुपये पर आ गया है, चांदी के दाम 10,225 रुपये फिसलकर 233276 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए है।
यह भी पढ़ें: यहां सुबह- सुबह आया शक्तिशाली भूकंप
ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,688 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 4.99 प्रतिशत गिरकर 72.28 डॉलर पर आ गई।डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि आने वाले 2–3 हफ्तों में ईरान पर अमेरिका बड़े हमले कर सकता है, जिससे ये तनाव और तेज होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: अगर मिले ये संकेत तो समझिए हनुमान जी के दूत हैं आपके आसपास
अपने शहर में सोने की ताज़ा कीमतें
शहर 24K/gm 22K/gm 18K/gm
चेन्नई 15,328 14,051 11,711
मुंबई 15,296 14,021 11,472
दिल्ली 15,311 14,036 11,487
कोलकाता 15,296 14,021 11,472
बैंगलोर 15,296 14,021 11,472
हैदराबाद 15,296 14,021 11,472
केरल 15,296 14,021 11,472
अहमदाबाद 15,301 14,026 11,477

