जन्मदिन पर अमीषा पटेल ने महिलाओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन और मास्क

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 06:22 PM (IST)

आज बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपना 44वां जन्मदिन मना रही है। अपने इस खास दिन को अमीषा ने नेक काम करके सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के मौके पर गरीब महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं। कोरोना वायरस की इस संकट की घड़ी में उठाया गया अमीषा पटेल का ये कदम काबिले तारीफ है। 

Ameesha Patel posts photo in see-through T-shirt. Trolls call her ...

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। अमीषा ने एक वीडियो शेयर किया जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जन्मदिन को सेलिब्रेट करने का सबसे बेहतर तरीका। स्लम एरिया की गरीब महिलाओं को सेनिटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं। भारत को सुरक्षित बनाने की ओर एक कदम।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Best way to celebrate my bday today.. In my own little way.helping the poor women in slums with sanitary napkins and also distrubitung masks and biscuits to slum dwellers.. helping India to stay safe.. joint hands with Ngo -Women Respect Foundation President name: Sundari Thakur Vice President: Aashna Vivek Abrol and Abeer V Abrol. Social Entrepreneur - Preet Kaur Sethi... 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on Jun 9, 2020 at 1:05am PDT

 

इस वीडियो के बाद एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "भगवान का शुक्रिया जिसने मुझे मौका दिया कि मैं अपनी तरफ से जरूरतमंदों की थोड़ी सी मदद कर सकूं। मैं अपने बर्थडे को एनजीओ वूमन रिस्पेक्ट फाउंडेशन के साथ जुड़कर स्पेशल बना रही हूं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thank u GOD for making it possible for me to help the needy in my own little way .. making my bday most special with Ngo : Women Respect Foundation President name: Sundari Thakur Vice President: Aashna Vivek Abrol Abeer V Abrol Social Entrepreneur Preet Kaur Sethi 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on Jun 9, 2020 at 2:49am PDT

 

अमीषा पटेल की इस नेक पहल को सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। बता दें अमीषा इन दिनों ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ मूवी कहो ना प्यार से अपने करियर की शुरुआत की थी। पिछले साल आए बिग बॉस 13 में अमीषा हाउस की मालकिन बनकर आई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static