अंबानी लेडीज़ के लेटेस्ट लुक्स: ईशा, श्लोका और राधिका ने फैशन से बटोरी सुर्खियां

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 12:51 PM (IST)

नारी डेस्क: अंबानी  लेडीज़  जहां भी जाती हैं लाइम लाइट में आ ही जाती हैं। बता दे कि अंबानी  अंबानी परिवार की महिलाएं हमेशा अपने एलिगेंट और क्लासी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। नीता अंबानी अपनी बहतरीन और क्लासी साड़ीयों के लिए चर्चा में बानी रहती हैं। बता दे कि हाल ही में ईशा, श्लोका और राधिका अंबानी के लेटेस्ट लुक्स ने एक बार फिर फैशन वर्ल्ड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हर किसी का अंदाज़ अलग था, लेकिन तीनों ने अपने-अपने स्टाइल से एक खास छाप छोड़ी।  चालिए आज आपको अंबानी लेडीज़  के लेटेस्ट लुक्स के बारे में इस आर्टिक्ल में बताते हैं।  

ईशा अंबानी का कूट्योर ग्लैमर

ईशा अंबानी ने इस बार अपने लुक में इंटरनेशनल फैशन का बेहतरीन मेल दिखाया। उन्होंने Chanel और Dior के स्प्रिंग/समर 2026 कूट्योर कलेक्शन को कैरी किया। उनके आउटफिट में क्लासिक एलिगेंस के साथ मॉडर्न टच साफ नजर आया। सॉफ्ट कलर्स और फाइन डिटेलिंग ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया।

PunjabKesari

PunjabKesari

श्लोका अंबानी का सटल और क्लासी अंदाज़

श्लोका अंबानी ने अपने लुक को बेहद सॉफ्ट और एलीगेंट रखा। उन्होंने लेस सेपरेट्स चुने, जिनमें बारीक कारीगरी और सटल डिटेलिंग देखने को मिली। उनका यह अंदाज़ सिंपल होते हुए भी बेहद ग्रेसफुल लगा। मिनिमल स्टाइलिंग के साथ उन्होंने यह साबित किया कि कम में भी क्लास दिखाया जा सकता है।

PunjabKesari

राधिका अंबानी का ट्रेंडी और फ्रेश लुक

राधिका अंबानी ने अपने स्टाइल में यंग और फ्रेश वाइब्स को शामिल किया। उन्होंने Miu Miu के स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन से एम्ब्रॉयडर्ड शर्ट और स्कर्ट पहनी। यह लुक ट्रेंडी होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक और स्टाइलिश भी नजर आया। उनकी चॉइस में मॉडर्न फैशन का टच साफ दिखा।

PunjabKesari

तीनों का स्टाइल, तीन अलग पहचान

ईशा, श्लोका और राधिका तीनों ने अपने-अपने लुक से अलग-अलग फैशन स्टेटमेंट दिया। जहां ईशा का अंदाज़ ग्लैमरस और हाई-फैशन था, वहीं श्लोका का लुक सटल और क्लासी रहा। राधिका ने मॉडर्न और फ्रेश स्टाइल से युवाओं को इंस्पायर किया।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static