अंबानी खानदान की नई बहू के लहंगे ने लूटी सुर्खियां, ईशा-राधिका-श्लोका को भी छोड़ा पीछे
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 07:26 PM (IST)
नारी डेस्क : अंबानी खानदान की शादियां हमेशा से ही रॉयल ब्राइडल फैशन की मिसाल रही हैं। ईशा अंबानी से लेकर श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट तक, परिवार की हर बहू-बेटी के वेडिंग लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। अब एक बार फिर अंबानी परिवार की नई बहू का ब्राइडल लुक चर्चा में है, जिसने फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
अंबानी खानदान की नई बहू का ब्राइडल लुक
मुकेश अंबानी के भांजे Vikram Salgaocar ने हाल ही में Shwena Poy से शादी की। शादी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दुल्हन के रॉयल ब्राइडल लहंगे की हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस लहंगे की तुलना ईशा, श्लोका और राधिका के ब्राइडल लुक्स से कर रहे हैं।

15,000 घंटे में तैयार हुआ श्वेना पॉय का लहंगा
श्वेना पॉय ने अपनी शादी में नो-फैब्रिक कसाब लहंगा पहना था, जिसे तैयार करने में करीब 15,000 घंटे लगे। मुगलकालीन कसाब तकनीक, जरी और गोल्ड धागों का इस्तेमाल। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमत करीब 1 करोड़ रुपये। इस लहंगे की बारीक कारीगरी और हैवी वर्क ने इसे बेहद खास बना दिया।
राधिका मर्चेंट का ब्राइडल लुक
श्वेना से पहले Radhika Merchant का ब्राइडल लहंगा भी काफी चर्चा में रहा था। गोल्ड, व्हाइट और रेड टोन में बना ट्रेडिशनल लहंगा, पुश्तैनी ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ उनका लुक बेहद एलिगेंट लगा।

श्लोका मेहता का क्लासिक रेड लहंगा
Shloka Mehta ने अपनी शादी में क्लासिक रेड लहंगा पहना था। डिजाइन भले ही ज्यादा एक्सपेरिमेंटल न रहा हो, लेकिन उनकी ग्रीन-गोल्ड कुंदन पोल्की ज्वेलरी ने पूरे लुक को शाही बना दिया।
ईशा अंबानी का आइकॉनिक पानेतर लहंगा
अंबानी वेडिंग फैशन की बात हो और Isha Ambani का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। ईशा ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल गुजराती पानेतर लहंगा पहना था, जिस पर हैवी जरी वर्क था। उनका डायमंड नेकलेस आज भी सबसे आइकॉनिक ब्राइडल ज्वेलरी में गिना जाता है।

नीता अंबानी का क्लासिक वेडिंग लुक
खानदान की महिलाओं के ब्राइडल लुक्स में Nita Ambani का नाम भी खास है। लाल रंग की बांधनी साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में उनका वेडिंग लुक आज भी क्लासिक माना जाता है।
फैशन की इस रॉयल जंग में कौन बेस्ट?
अंबानी परिवार की हर दुल्हन का स्टाइल अपने-आप में खास रहा है। अब सवाल यह है कि श्वेना पॉय, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता या राधिका मर्चेंट आपके हिसाब से किसका ब्राइडल लुक सबसे सुंदर था?

