Healthy Recipe: मिनटों में बनाएं आलू पोहा

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 03:56 PM (IST)

पोहा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। खासतौर पर नाश्ते में इसे खाना बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको आलू पोहा बनाने की रेसिपी बताते हैं...

सामग्री:

मोटा पोहा - 2 कप 
उबले आलू  - 1/2 कप (छिले और कटे हुए) 
सरसों - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - 1/2 छोटा चम्मच
प्याज - 1/2 कप (बारीक कटे)
हल्दी पाउडर - 3/4 छोटा
अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
शक्कर - 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - 2 छोटे चम्मच
दूध -  1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल- 2 बड़े चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

गार्निश के लिए:

नींबू - 1 (टुकड़ों में कटा) 
धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

तरीका:

1. सबसे पहले पोहे को धोकर छन्नी में फैलाकर 10 मिनट तक रखें। ‌
2. अब पैन में तेल गर्म करके सरसों और भूनें।
3. फिर इसमें प्याज सुनहरा होने तक भून लें।  
4. अब अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, आलू, नमक, हल्दी, पानी डालकर 3-5 मिनट तक पकाएं।
5. इसमें पोहा, शक्कर, दूध, नींबू का रस डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
6. अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर धनिया और नींबू के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।
7. लीजिए आपका आलू पोहा बनकर तैयार है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static