Alia Bhatt ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट, घी में ये 3 चीजें मिलाकर खाती हैं

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 04:52 PM (IST)

नारी डेस्क : कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट Alia Bhatt अपने शानदार और खूबसूरत लुक्स को लेकर लगातार सुर्खिया बटोर रहीं है। कभी ट्रेडिशनल अंदाज, तो कभी ग्लैमरस आउटफिट में आलिया ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने कई लुक्स में इंडियन टच को बेहद खूबसूरती से शामिल किया। एक लुक में तो आलिया ने बिंदी और नथ पहनकर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। पर क्या आप जानते है आलिया कि चमकती त्वचा का राज।

ग्लोइंग स्किन का राज

लेकिन सिर्फ उनके फैशन की ही नहीं, बल्कि उनकी चमकती और हेल्दी स्किन की भी खूब चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर आलिया की इस नेचुरल ग्लो का राज क्या है। अब खुद एक्ट्रेस ने अपने ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि उनकी चमकती त्वचा के पीछे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल और देसी खानपान का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि वह अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं और ऐसे फूड्स खाना पसंद करती हैं जो शरीर को अंदर से पोषण दें।

PunjabKesari

आलिया का फेवरेट हेल्दी स्नैक

आलिया ने बताया कि उनका पसंदीदा स्नैक बेहद आसान और घर पर तैयार होने वाला है। वह इसे लगभग रोज खाना पसंद करती हैं क्योंकि यह शरीर को ताकत देने के साथ स्किन को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इस हेल्दी स्नैक में घी, गुड़, मूंगफली और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। आलिया के मुताबिक, घी शरीर को ऊर्जा देने के साथ त्वचा को मॉइस्चराइज और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं गुड़ शरीर को डिटॉक्स करने और पोषण देने का काम करता है। मूंगफली और नारियल शरीर को हेल्दी फैट्स और जरूरी न्यूट्रिशन देते हैं।

यें भी पढें : मैं नहीं चाहती मेरी बेटी मेरे जैसी बने! जानें Kiara Advani ने क्यों बोला ऐसा

 

कैसे तैयार करें यह हेल्दी स्नैक?

सबसे पहले थोड़ा देसी घी लें।
उसमें गुड़ मिलाएं।
फिर मूंगफली और नारियल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
यह हेल्दी स्नैक शरीर को अंदर से पोषण देता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

PunjabKesari

Cannes 2026 में छाया आलिया का देसी ग्लैमर

Alia Bhatt के Cannes 2026 के लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को मॉडर्न फैशन के साथ कैरी करने का उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। ग्लोइंग स्किन, एलिगेंट स्टाइल और देसी टच ने आलिया को इस साल के सबसे चर्चित स्टार्स में शामिल कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static