हौसला टूटा नहीं है...' स्टंट के दौरान घायल हुईं फरहाना भट्ट, पैर में लगी चोट, खुद शेयर की फोटो

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 02:56 PM (IST)

 नारी डेस्क: रोहित शेट्टी के चर्चित स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग भले ही पूरी हो चुकी हो, लेकिन शो से जुड़े किस्से अब भी लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर फैंस को चौंका दिया। तस्वीर में उनके पैर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, जो उन्हें शो की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते समय लगे।

सोशल मीडिया पर दिखाई चोट की झलक

फरहाना भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चोट की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी हिम्मत और जज्बे का भी परिचय दिया। फोटो में उनके पैर पर नीले निशान और चोट के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा "चोट के निशान हैं, लेकिन हौसला टूटा नहीं है।" उनके इस संदेश ने फैंस का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

PunjabKesari

फैंस को हुई चिंता, बढ़ी शो को लेकर उत्सुकता

फरहाना की चोट की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित नजर आए। वहीं दूसरी ओर दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई है कि आखिर उन्होंने शो में ऐसे कौन-कौन से खतरनाक स्टंट किए, जिनके दौरान उन्हें यह चोट लगी। 'खतरों के खिलाड़ी' अपनी कठिन चुनौतियों और जोखिम भरे टास्क्स के लिए जाना जाता है, जहां कंटेस्टेंट्स को अपने डर का सामना करते हुए कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं चोटिल कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें

फरहाना भट्ट से पहले शो के एक अन्य कंटेस्टेंट ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी भी चोटों के साथ नजर आए थे। शूटिंग पूरी होने के बाद जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तब उनके हाथ और पैरों पर भी चोट के निशान दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों ने यह साफ कर दिया कि इस बार का सीजन कंटेस्टेंट्स के लिए शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।

ये भी पढ़ें: शादी के 6 महीने बाद समांथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी,  फिल्म इवेंट में दी खुशखबरी

रोहित शेट्टी ने बताया सबसे कठिन सीजन

शो के होस्ट और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि यह सीजन बेहद थकाऊ और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार दर्शकों को ऐसा कंटेंट देखने को मिलेगा, जो पहले किसी सीजन में नहीं देखा गया।

PunjabKesari

कब शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 15'

हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक शो की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी 15' जुलाई के पहले सप्ताह में टीवी पर दस्तक दे सकता है। शो को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।इस सीजन में नजर आएंगे ये सितारे 'खतरों के खिलाड़ी 15' में इस बार कई लोकप्रिय टीवी और सोशल मीडिया सितारे हिस्सा लेते नजर आएंगे। कंटेस्टेंट्स की सूची में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, ओरी, हर्ष गुजराल, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, जैस्मिन भसीन, अविनाश मिश्रा, अविका गौर, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन जैसे नाम शामिल हैं।

इन सभी सितारों को खतरनाक स्टंट्स करते देखने के लिए दर्शक बेसब्री से शो के प्रसारण का इंतजार कर रहे हैं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static