आलिया भट्ट की चीयरलीडर बनीं सास नीतू कपूर, बहू को रैंप पर देख चिल्लाई जोर से

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 01:04 PM (IST)

नारी डेस्क : नीतू कपूर एक बार फिर आलिया भट्ट की सबसे बड़ी चीयरलीडर साबित हुईं। इस साल पेरिस फैशन वीक में आलिया ने डेब्यू कर  अपनी स्टाइलिश उपस्थिति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  अब उनकी सास नीतू कपूर ने अपनी बहू के लिए चीयर करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari


 नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया जिसमें आलिया और एंडी मैकडॉवेल रनवे पर छाए हुए थे। अपने डेब्यू के लिए आलिया ने गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन किए गए काले जंपसूट के साथ सिल्वर बस्टियर पहना था। इस वीडियो को शेयर करते हुए  नीतू ने गर्व से लिखा- "हमने सबसे जोर से चिल्लाया।"

PunjabKesari
नीतू ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि- 'जब आलिया रैंप पर थी तब हम जोर-जोर से चिल्ला रहे थे।' उन्होंने अपनी बहू की तस्वीरों के साथ दिल के इमोजी भी बनाए हैं। आलिया ने एंडी मैकडॉवेल, केंडल जेनर, ब्राजीलियन मॉडल लूमा ग्रोथ और इथियोपियन अभिनेत्री-मॉडल लिया केबेडे जैसे सितारों के साथ रैंप वॉक किया था। उन्हें हाल ही में लोरियल पेरिस के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया था। 

PunjabKesari

वहीं इस इवेंट से कुछ दिन पहले आलिया को पति-अभिनेता रणबीर कपूर, नीतू कपूर और बेटी राहा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जब वे एक साथ पेरिस के लिए रवाना हुए थे। आलिया भट्ट ने पिछले साल गैल गैडोट के साथ हार्ट ऑफ़ स्टोन में हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वह वेदांग रैना के साथ अपनी अगली फिल्म जिगरा की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static