तीसरी बार दूल्हा बने Ali Merchant, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड अंदलीब संग किया निकाह

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 12:41 PM (IST)

टीवी एक्टर और म्यूजिशन अली मर्चेंट के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है।  एक्टर ने तीसरी बार अपनी गर्लफ्रैंड अंदलीब जैदी के साथ लखनऊ में शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। दोनों ने गुरुवार को मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ निकाह किया है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और कुछ क्लोज फ्रैंड्स ही मौजूद थे। शादी की तस्वीरें खुद अली ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं।  

क्रीम कलर में ट्विनिंग करता दिखा कपल

अली मर्चेंट और उनकी पत्नी अंदलीब के लुक की बात करें तो दोनों क्रीम कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां अली ने क्रीम और गोल्डन कलर की शेरवानी के साथ फूलों का सेहरा पहना है। वहीं उनकी दुल्हन अंदलीब ने मैचिंग क्रीम और गोल्डन वर्क शरारा सूट पहना हुआ है। न्यूड लिप्सिटक, हैवी नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका लगाए अंदलीब बेहद सुंदर दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ali Mercchant (@alimercchant)

दुबई में किया था प्रपोज 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अली ने अंदलीब को शादी के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा के सामने यॉट में प्रपोज किया था। खुद अली ने गर्लफ्रैंड को प्रपोज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ali Mercchant (@alimercchant)

पहले भी कर चुके हैं दो शादियां 

रिपोर्ट्स  की मानें तो अली मर्चेंट अब 15 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होस्ट करेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बात करते हुए कहा था कि मेरी और अंदलीब की शादी से मैं बहुत खुश हूं। इससे पहले भी अली दो शादियां कर चुके हैं। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस सारा से की थी लेकिन उनकी यह शादी सिर्फ दो महीने ही चली थी। इसके बाद उन्होंने अनम मर्चेंट के साथ शादी की लेकिन शादी के पांच साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ali Mercchant (@alimercchant)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static