गायत्री मंत्र के साथ की अक्षय कुमार ने नए साल की शुुरुआत, यहां देखें वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 11:30 AM (IST)

नए साल की शुरूआत हो चुकी है। आम लोगों के साथ-साथ बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। किसी ने परिवार संग नए साल का वेलकम किया तो किसी ने दोस्तों संग जश्न मनाया। इसी बीच बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने बेहद अनोखे अंदाज में फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने साल का पहला सूर्योदय होने पर गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। 

PunjabKesari

अक्षय कुमार ने गायत्री मंत्र के उच्चारण का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय सूर्योदय होने पर गायत्री मंत्र का उच्चारण कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपने अगर मिस कर दिया है तो यह 2021 का पहला सूर्योदय है। हर किसी की सफलता और खुशी के लिए प्रार्थना करते हुए, एक महान वर्ष की कामना करते हुए! सब लोगों को नया साल मुबारक हो।'

यहां देखिए वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

दफा हो जाओ दुख भरे 2020

अक्ष्य कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने साल 2020 को अबतक का सबसे बुरा साल बताया है। ट्विंकल ने अक्षय संग अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नया साल मुबारक हो और दफा हो जाओ भयानक 2020।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static