Covid-19: एक महीने के अंदर अक्षय कुमार ने की तीसरी बार डोनेशन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2020 - 10:09 AM (IST)

कोरोनावायरस की जंग में सभी स्टार्स दिल खोल कर डोनेशन कर रहें हैं, खिलाड़ी अक्षय ने पीएम केयर्स फंड के तुंरत बाद ही 25 करोड़ दान कर दिए थे फिर दूसरी बाद अक्षय ने बीएमसी में दान किया और अब अक्षय कुमार ने तीसरी बार डोनेशन किया है। खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को दो करोड़ रूपए डोनेट किए हैं।

इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अंकाउट से दी। मुंबई पुलिस ने इस मदद के लिए अक्षय का शुक्रिया किया। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ' मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. की डोनेशन मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दी। आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।'


अक्षय ने भी पुलिस कमिश्नर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा,' मैं मुंबई पुलिस के हेड कॉन्सटेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुरवे को सलाम करता हूं, जिन्होंने कोरोना से लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा दी। मैंने अपना कर्तव्य निभाया, उम्मीद करता हूं आप भी अपना कर्तव्य निभाएंगे।ये कभी मत भूलिए कि हम जिंदा और सुरक्षित सिर्फ (पुलिस) इन्हीं लोगों की वजह से हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static