यादव परिवार में शादी का जश्न: लद्दाख की दुल्हन को लहंगे में देख सब कायल और डिंपल का भी छाया देसी जादू

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 12:56 PM (IST)

नारी डेस्क:  सोशल मीडिया पर इस समय अखिलेश यादव के भाई की शादी का जश्न छाया हुआ है। शादी में राजनीति और समाज से जुड़े कई दिग्गज पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। लेकिन शादी में सबसे ज्यादा ध्यान गया लद्दाख से आई दुल्हन की खूबसूरती और डिंपल यादव व उनकी बेटियों के देसी अंदाज पर।

नवविवाहित जोड़े की शादी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव ने सेरिंग से शादी रचाई। दुल्हन लद्दाख की रहने वाली हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। शादी के बाद से ही उनकी और दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लाल लहंगे में दुल्हन की खूबसूरती

शादी में दुल्हन ने लाल लहंगा पहना था। लहंगे के हर कली पर सुनहरे वर्क का डिज़ाइन था। बॉर्डर हैवी रखा गया और जरी व सेक्विन वर्क से सजाया गया। दुल्हन ने नेट वाले साइड दुपट्टे को कंधे पर पल्लू की तरह ओढ़ा और दूसरे दुपट्टे को सिर पर वेल की तरह सजाया। दूल्हा आर्यन यादव ने सफेद शेरवानी पहनकर दुल्हन के लुक को परफेक्ट कंप्लीमेंट किया।

फेरों के लिए दुल्हन ने पहना पीला लहंगा

वरमाला और फेरों के लिए दुल्हन ने पीला लहंगा चुना। लहंगे पर सुनहरे सेक्विन सितारों से फ्लोरल पैटर्न बना था। राउंड नेकलाइन वाला ब्लाउज और दुपट्टा सिर पर कैरी किया। दूल्हा आर्यन ने सैज ग्रीन कुर्ता और क्रीम शाइनी पैंट्स पहने। गुलाबी दुपट्टा कंधे पर लेकर उन्होंने लुक पूरा किया।

PunjabKesari

डिंपल यादव के दो अलग-अलग लुक्स

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने वरमाला के दौरान सिल्क साड़ी पहनी। साड़ी में येलो, क्रीम, ग्रीन और पिंक के लाइनिंग पैटर्न थे। सुनहरी पत्तियों वाला डिजाइन और गुलाबी बॉर्डर पर जरी का काम। राउंड नेकलाइन वाला हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज। फेरों के लिए डिंपल ने गोल्डन-बेज ब्लाउज और हल्के हरे रंग के लहंगे के साथ हरा दुपट्टा कैरी किया। उनके जूलरी और लुक ने शादी में चार चाँद लगा दिए।

अदिति और टीना यादव का लुक

अदिति यादव (अखिलेश की बड़ी बेटी) ने पिस्ता ग्रीन लहंगा पहना, जिसमें रंग-बिरंगे सितारों का फ्लोरल पैटर्न था। हाफ स्लीव्स चोली और मैचिंग दुपट्टे ने उनका लुक प्यारा और अलग बना दिया। टीना यादव ने गुलाबी लहंगा पहनकर अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। लहंगे पर छोटे-छोटे फ्लोरल पैटर्न और सितारे बने थे। हाफ स्लीव्स चोली पर मोतियों की डिटेलिंग। मैचिंग दुपट्टा और ब्लू स्टोन जूलरी के साथ डायमंड ब्रेसलेट ने लुक को परफेक्ट बनाया।

PunjabKesari

शादी का कुल अंदाज शादी में हर कोई लद्दाख की दुल्हन और यादव परिवार की महिलाओं के स्टाइल और देसी जादू पर कायल हो गया। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने खूब तहलका मचा दिया और शादी का माहौल और भी रंगीन बना।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static