इस एक्टर की वजह से धर्मेंद्र के दामाद नहीं बन पाए रणवीर सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 02:41 PM (IST)

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह का कौन दिवाना नहीं हैं। लोग उन्हें और दीपिका को बेहद प्यार करते हैं। अब भई रणवीर का दीपिका के लिए प्यार तो जग जाहिर था और हमेशा रहेगा। यह भी सब जानते हैं कि रणवीर ने तो शादी से पहले ही दीपिका को अपना हमसफर मान लिया था। 

PunjabKesari

रणवीर सिंह जहां अपने फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं वहीं उनके रिलेशन के किस्से भी कम नहीं हैं। रणवीर बॉलीवुड की कईं हसीनाओं को डेट कर चुके हैं लेकिन उनके दिल की रानी सिर्फ दीपिका ही बनी।  लेकिन दीपिका वो पहली लड़की नहीं है जिनपर रणवीर ने अपनी सारी जिंदगी कुर्बान कर दी बल्कि उनका दिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार हीरो की बेटी पर भी आ चुका है।

धर्मेंद्र की बेटी पर आया रणवीर का दिल

दरअसल हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह के कॉलेज दिनों की। जब उनके दिलों दिमाग पर एक ही बात थी कि उन्हें एक्टर बनना है। रणवीर मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ते थे जहां उनका दिल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी दूसरी बेटी आहना देओल पर आया था।  लेकिन भई यह कहानी बनती बनती रह गई थीं। 

खूब हुए दोनों के रिलेशन के चर्चे

एक साथ कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। भई प्यार किसी से छुपाया नहीं छुपता है। दोनों की इतनी अच्छी बॉन्डिंग को देख पूरा कॉलेज उन्हें कपल कहने लगा था। जिस रणवीर सिंह के सामने आज लाखों लड़कियां दिल हार बैठती हैं वहीं उस समय में आहना के पीछे पूरी तरह से लट्टू थे। 

आहना की वजह से लिया था यह डिसीजन 

PunjabKesari

आहना देओल के कारण ही रणवीर ने सोचा कि क्यों न वह एक्टिंग लाइन में ही अपना करियर बनाए और बस तो रणवीर सिंह निकल पड़े इस राह पर। लेकिन फिर एक समय ऐसा आया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इस एक्टर की वजह से टूटा रिश्ता 

दरअसल आहना उन दिनों एक ऐसे लड़के से मिली जो रणवीर से ज्यादा चार्मिंग था। लंबा चौढ़ा और बेहद अच्छी इंगलिश बोलने वाले इस एक्टर पर आहना का पहली ही नजर में दिल आ गया । यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर थे। जी हां...आदित्य रॉय कपूर ही वो एक्टर हैं जिसकी वजह से रणवीर सिंह धर्मेंद्र के दामाद बनते बनते रह गए थे। 

आहना के ब्रेकअप के बाद रणवीर की हो गई थी ऐसी हालत 

आहना के छोड़ने के बाद रणवीर सिंह बहुत दुखी हो गए और उन्होंने ये डिसाइड किया कि वह मुंबई छोड़ कर इंडियाना यूनिवर्सिटी, अमेरिका में आर्ट का कोर्स करने चले गए। अमेरिका से लौटने के बाद रणवीर ने कुछ सालों तक एड एजेंसी में काम किया। इस दौरान उनके दिमाग में फिर से एक्टिंग करने का ख्याल आया और उन्होंने तय किया कि वे एक्टिंग स्कूल में दाखिला लेंगे।

PunjabKesari

आदित्य से बेहद प्यार करती थीं आहना

आहना आदित्य को बहुत प्यार करती थीं। दोनों का रिलेशन 4 साल से ज्यादा चला लेकिन आदित्य काम के साथ साथ आहना को समय नहीं दे पाते थे और आहना भी हमेशा उन्हें छोड़ने की धमकी देती थी। जिसके बाद आदित्य को भी लगने लगा कि रिलेशन में रहकर करियर को समय नहीं दिया जा सकता है। इस वजह से दोनों अलग हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static