यूरोप जाने का सपना बना मौत का कारण, भीषण सड़क हादसे में 11 अफगान नागरिकों की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 01:26 PM (IST)

नारी डेस्क : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चागई जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 अफगान नागरिकों की मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन की तेल टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक अफगान नागरिक ईरान के रास्ते अवैध रूप से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे, और इसके लिए एक संगठित मानव तस्करी नेटवर्क की मदद ले रहे थे। सभी यात्री एक ईरान निर्मित ‘जम्याद’ पिकअप वाहन में सवार थे, जिसमें कुल 21 अफगान नागरिक मौजूद थे।

چاغی: نوکنڈی کے قریب پک اپ گاڑی اور آئل ٹینکر میں حادثہ، 11 افراد جاں بحق اور 9 زخمی ہو گئے۔زخمیوں اور جاں بحق افراد کو نوکنڈی ہسپتال منتقل کر دیا گیا تھا، ہسپتال حکام
زخمیوں اور جاں بحق افراد کا تعلق افغانستان سے تھا، گاڑی کے ڈرائیور کا تعلق تفتان سے تھا، ایس پی چاغی pic.twitter.com/BzahE8INQc

— Daily Khabardar Quetta (@KhabardarDaily) December 21, 2025

हादसे की जानकारी 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वाहन तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान्य रास्ते से पाकिस्तान में दाखिल हुआ था। हादसा देर रात उस समय हुआ जब पिकअप नोकिन्डी से लगभग 35 किलोमीटर दूर एक सुनसान कच्चे इलाके में पहुंची और सामने से आ रहे तेल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोग और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को बाहर निकाला। डॉक्टर ने बताया अस्पताल में 11 शव और 9 घायल लाए गए। घायलों का इलाज किया गया है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए और घायल सभी लोग अफगान नागरिक थे, केवल पिकअप चालक खुदानज़र, जो तफ्तान का निवासी था, उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

यें भी पढ़ें : रिसर्च का खुलासा: महिलाओं के मुकाबले मर्दों के फेफड़ों में ज्यादा जा रही है जहरीली हवा

आगे की कार्रवाई

चागई जिले के पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चालक का शव तफ्तान भेज दिया गया, जबकि मृत अफगान नागरिकों के शव और घायलों को अफगान सीमा अधिकारियों के माध्यम से अफगानिस्तान भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

खतरनाक सड़क यात्रा और अवैध प्रवासन

यह हादसा पाक-ईरान सीमा से सटे इलाकों में खतरनाक सड़क यात्रा और अवैध प्रवासन के जोखिमों को फिर उजागर करता है। ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच, बलूचिस्तान के बोलन और सिबी इलाकों में अलग-अलग सड़क हादसों में दो और लोगों की मौत की खबर है। बोलन पास क्षेत्र में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही जान चली गई।

यें भी पढ़ें: रिपोर्ट में हुा चौंकाने वाला खुलासा, पुरुषों और महिलाओं में तेजी से बढ़ इस बीमारी का खतरा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static