'तुम्हें आज भी शूटिंग पर जाना है...?', परिवार में हो रहे लिंगभेद पर छलका शेफाली का दर्द

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 04:43 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्मों में अभी अदाकारी का दीवाना बनाने वाली शेफाली शाह को भला कौन नहीं जानता? उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’, ‘जूस’ नेटफ्लिक्स शो ‘दिल्ली क्राइम’ में स्टीरियोटाइप को तोड़ने वाले रोल अदा किए। उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा खूब सहारा गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस भी रूढ़िवादी सोच का शिकार हो चुकी है। जी हां, एक इंटरव्यू दौरान शेफाली ने अपना दर्द बयां किया।


एक इंटरव्यू दौरान शेफाली शाह से सवाल पूछा गया था कि, क्या खुलकर राय रखने वाली आपकी इस आदत ने आपको कभी परेशानी में डाला है? इसका  जवाब देने पर शेफाली ने कहा, जी हां, मैं अपने विचार वक्त करती हूं। मगर मैं बातचीत दौरान सिर्फ आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश कर रही होती हूं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

माता-पिता की बातों का पालन किया

आगे शेफाली ने कहा कि, जब वे बड़ी हो रही थी, तब उन्होंने अपनी माता-पिता की हर बात को अच्छे से माना। उन्होंने माता-पिता की सीख और उनकी किसी बात पर कभी सवाल नहीं किया। मगर वे आज के युवाओं से काफी प्रभावित हैं, जिनके पास हर मुद्दे पर अपनी एक अलग राय है।

ससुराल में लिंग भेदभाव का करना पड़ा सामना

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें शादी के बाद ससुराल में लिंग भेदभाव झेलना पड़ा था। वे कहती हैं, उनके सास-ससूर पुरानी पीढ़ी और सोच वाले हैं। वे एक किस्सा शेयर करती कहती हैं, जब विपुल (उनके पति) शूटिंग के लिए जाते हैं तो उनसे कोई सवाल नहीं किया जाता। मगर जब शेफाली लगातार शूटिंग कर रही होती हो तो सब सवाल पूछना शुरु हो जाते हैं। वे कहते हैं, 'तुम्हें फिर से शूट पर जाना है?' इसपर शेफाली का रिएक्शन होता है, कि 'सच में? मुझसे ये सवाल पूछा जा रहा है?' कई बा तो कहा जाता है, 'आप कितने घंटों तक शूटिंग करते रहते हो?' इस पर वे सोचती हैं कि ऐसा सवाल वे आपने बेटे से क्यों नहीं पूछते?"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)


करियर के साथ घर संभालती हैं शेफाली

आगे एक्ट्रेस ने कहा कि, वे घर की देखभाल भी अच्छे से कर सकती हैं, वे खाना पकाने, सफाई करने, बर्तन धोने व झाड़ू-पोंछा आदि सब कर सकती हैं। इसी पर एक किस्सा बताती हुई वे कहती हैं कि, एक बार विपुल बर्तन मांज रहे थे। उस समय शेफाली की सास उनके पीछे ही खड़ी थी। उस समय उनकी सास ने कहा था कि, 'इतना बड़ा निर्देशक बर्तन घस रहा है। शेफाली को अपनी सास की यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। इसके साथ ही उनके मन में आया कि, 'अभिनेत्री बर्तन घस रही है, ये सवाल कभी किसी के मन में नहीं आया?' विपुल एक बड़े निर्देशक है, इसमें कोई दोराय नहीं हैं। मगर फिर भी इस बात का आखिर घर से क्या लेना-देना है।

करियर की करें बात

बात शेफाली शाह के करियर की करें तो बीता साल उनके लिए काफी अच्छा रहा। उन्होंने कई हिट फिल्मों और वेब सीरिज में काम किया। आगे वे डॉक्टर जी और जलसा में भी काम कर रही हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static