कपड़े उतारने और RPF जवान पर रेजर से हमला करने के आरोप में Actress हुई गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 02:19 PM (IST)

नारी डेस्क : मॉडल और वेब सीरीज एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को ट्रेन में कथित तौर पर हंगामा करने और RPF कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा विवाद ट्रेन में रिजर्व्ड सीट को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने RPF जवान के साथ बदसलूकी की, रेजर ब्लेड लहराया और उनकी वर्दी व मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया। बाद में उन्हें रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया और केस दर्ज किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

रिजर्व्ड सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 वर्षीय अंतरा बनर्जी 12 अगस्त को शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन आरोप है कि वह रिजर्व्ड AC कोच में पहुंच गईं।यह घटना बोरीवली और दहानू के बीच रात करीब 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच हुई। इसी दौरान एक यात्री ने उनसे रिजर्व्ड सीट खाली करने को कहा। जब कथित तौर पर उन्होंने सीट छोड़ने से इनकार किया तो यात्री ने टिकट कलेक्टर और RPF को इसकी सूचना दी।

PunjabKesari

RPF कर्मियों ने समझाने की कोशिश की

मामले की जानकारी मिलने के बाद RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।FIR में दर्ज आरोपों के मुताबिक, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अंतरा ने कथित तौर पर अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। पुलिस के अनुसार, स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब उन्होंने कथित तौर पर रेजर ब्लेड निकाला और उसे लहराने लगीं। आरोप है कि इस दौरान RPF अधिकारी को चोट पहुंची और उनकी वर्दी तथा मोबाइल फोन को भी नुकसान हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस खुद भी घायल हुई थीं।

यें भी पढ़ें : Sohail Khan को हुई ये गंभीर बीमारी, अचानक घटते वजन पर एक्टर ने बताया असली कारण

AC कोच के दरवाजे किए गए बंद

मामला बढ़ता देख RPF कर्मचारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए AC कोच के दरवाजे बंद कर दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, दहानू स्टेशन पर ट्रेन से उतारे जाने और GRP को सौंपे जाने से पहले अंतरा ने कथित तौर पर खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश भी की। पूरी घटना करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चलने की बात सामने आई है। इस दौरान कोच में मौजूद यात्रियों के बीच भी घबराहट का माहौल बन गया।

PunjabKesari

पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के अगले दिन बोरीवली रेलवे पुलिस ने अंतरा बनर्जी को हिरासत में लिया। बोरीवली GRP इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े के मुताबिक, चश्मदीदों के अनुसार AC कोच का टिकट उपलब्ध न होने के कारण वह परेशान हो सकती थीं। पुलिस के मुताबिक, जब उन्हें अपने रिश्तेदारों या वकील से संपर्क करने का विकल्प दिया गया तो उन्होंने कथित तौर पर इससे इनकार किया और खुद अपनी गिरफ्तारी की मांग की। FIR दर्ज होने के बाद उनके शांत होने की बात भी पुलिस अधिकारी ने कही।

यें भी पढ़ें : पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड Actress, कहा- मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...

कई धाराओं में मामला दर्ज

13 अगस्त को इस मामले में FIR दर्ज की गई और अंतरा बनर्जी को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने उन पर सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और उन्हें चोट पहुंचाने तथा जानबूझकर अपमान करने जैसे आरोपों के तहत कार्रवाई की। बाद में उन्हें नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static