सऊदी के मक्का में तापमान 51 डिग्री पार, भीषण गर्मी में 577 हज यात्रियों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 05:13 PM (IST)

नारी डेस्क: इन दिनों गर्मी अपने पूरे जोर पर है, ऐसे में सऊदी अरब से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सऊदी अरब से मक्का के हज की यात्रा करने आए 550 यात्रियों की मौत हो गई है। इसकी वजह सऊदी अरब में हो रही भीषण गर्मी बताई जा रही है। सिर्फ यही नहीं बल्कि बहुत से लोग अभी तक लापता भी हैं जिन्हें ढूंढा जा रहा है। इस घटना के दौरान बताया जा रहा है कि वहां का टेम्परेचर 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये 12 जून से 19 जून तक हज यात्रा होनी थी। 

PunjabKesari

577 से ज्यादा की मौत, आधिकारिक आंकड़े 550 पर ठहरे

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक सऊदी अरब में मरने वाले हज यात्रियों की संभावित संख्या 577 है। राजनयिकों ने कहा कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक, अल-मुआइसेम के मुर्दाघर में कुल संख्या 550 थी, इसलिए आधिकारिक आंकड़ों में मरने वालों की संख्या 550 बताई गई है। 

PunjabKesari

लापता लोगों को जा रहा है खोजा  

इसके अलावा कहा जा रहा है कि लापता लोगों को खोजने के लिए ऑपरेशन भी चलाया गया है। जानकारी मिली है कि सऊदी अरब में गर्मी की वजह से बीमार हुए करीब 2000 तीर्थयात्रियों का इलाज भी किया जा रहा है। सोमवार 17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सऊदी अरब के आधिकारियों का कहना है कि मक्का में जलवायु परिवर्तन का गहरा असर हो रहा है। यहां हर 10 साल में औसत तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

PunjabKesari

हज यात्रियों को दी धूप से बचने की सलाह

इस बार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सऊदी ने सभी यात्रियों को छाते इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा लगातार पानी पीने और धूप से बचने के लिए कहा गया है। हालांकि, माउंट अराफात की इबादत के साथ हज के ज्यादातर रिवाज दिन में ही होते हैं। इसके लिए तीर्थयात्रियों को लंबे समय तक बाहर धूप में रहना पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static