मार्च में मई जैसी गर्मी! अगले दो दिन लू के आसार, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 04:56 PM (IST)

नारी डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर अगले दो दिन में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में मौसम ज़्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग ने कहा इन प्रणालियों की मौजूदगी के बावजूद, अगले दो दिनों में मौजूदा शुष्क मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा और धूल भरी स्थिति देखी गई है, जिससे वायु गुणवत्ता स्तर पर असर पड़ा है। 


यह भी पढ़ें: भारत की इन पावरफुल महिलाओं के आगे बड़े-बड़े भी फेल
 

बिलासपुर में लगभग 500 मीटर की द्दश्यता के साथ हल्का कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। पूरे राज्य में तापमान का स्तर सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में, ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से आठ डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य पांच से 14 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा दर्ज किया गया। 


यह भी पढ़ें: सुबह तिल का तेल पीने से आपका पेट रहेगा खुश, माइग्रेन के भयंकर दर्द से भी मिलेगा छुटकारा
 

राज्य में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े जगहों पर न्यूनतम तापमान शिमला 12.7 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 13.6 डिग्री सेल्सियस, भुंतर 10.8 डिग्री सेल्सियस, कल्पा 5.6 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला 11.7 डिग्री सेल्सियस, ऊना 14 डिग्री सेल्सियस, नाहन 12.6 डिग्री सेल्सियस, केलांग 3.8 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर 14 डिग्री सेल्सियस, सोलन 10 डिग्री सेल्सियस, मनाली 9.4 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा 16.1 डिग्री सेल्सियस, मंडी 13.7 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 13.5 डिग्री सेल्सियस और जुब्बरहट्टी एयरपोटर् 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि राज्य में कुछ जगहों पर लू की स्थिति बन सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static