क्रिकेटर के साथ वायरल हुई बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट की फोटो, भड़की बुरी तरह
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 05:06 PM (IST)
नारी डेस्क: बिग बॉस 13 की स्टार शेफाली बग्गा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनका एआई-सृजित पोस्टर बनाने वाले 'ट्रोलर्स' पर जमकर निशाना साधा तथा ऐसे कृत्यों को 'घिनौना' एवं 'शर्मनाक' बताया। बग्गा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर अपलोड किया, जिसमें वह क्रिकेटर, उनकी पूर्व पत्नी और नृत्यांगना धनाश्री वर्मा एवं रेडियो जॉकी आरजे महवश के साथ नजर आ रही हैं।

महवश का नाम भी पहले क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया था। बग्गा ने लिखा- '' यह बेहद घिनौना है। जिस तरह से ये ट्रोल लड़कियों के साथ व्यवहार करते हैं, वह बहुत शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह हमारी मानसिकता का सटीक उदाहरण है।'' पिछले महीने बग्गा और चहल को एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था, जिसके बाद कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने मान लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
शेफाली और चहल दोनों ने ही किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनकी एक साथ देखी गई तस्वीर डेटिंग की चर्चाओं को हवा देने के लिए काफी थी। चहल की पहले वर्मा से शादी हुई थी। दोनों ने 2020 में शादी की थी, लेकिन 2025 में उनका तलाक हो गया। क्रिकेटर का नाम आरजे महवश से जोड़ा गया था। बग्गा को 2019 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भाग लेने के बाद सफलता मिली।

