रोज काजल लगाती हैं तो हो जाएं सावधान, आंखों पर पड़ सकता है बुरा असर

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 11:26 AM (IST)

नारी डेस्क: आंखें चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होती हैं। आंखों को और खूबसूरत दिखाने के लिए ज्यादातर महिलाएं कम उम्र से ही काजल लगाना शुरू कर देती हैं। diकाजल को महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है, जिससे आंखें बड़ी और गहरी नजर आती हैं।

रोजाना काजल लगाना क्यों हो सकता है नुकसानदायक

रोज काजल लगाने की आदत तब नुकसान पहुंचा सकती है, जब काजल सही तरीके से न लगाया जाए या उसकी गुणवत्ता ठीक न हो। बाजार में मिलने वाले कई काजल में केमिकल होते हैं, जो आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

घटिया ब्रांड का काजल लगाने के नुकसान

आंखों में संक्रमण का खतरा

अगर आप बार-बार काजल का इस्तेमाल करती हैं, तो आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। काजल में मौजूद बैक्टीरिया आंखों में जलन, खुजली, पानी आना और लालिमा जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

काजल से हो सकती है आंखों में एलर्जी

बहुत से काजल में ऐसे रसायन होते हैं, जो आंखों में एलर्जी का कारण बनते हैं। इससे आंखों में सूजन, जलन और खुजली हो सकती है। संवेदनशील त्वचा और आंखों वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।

आंसू की नलियां हो सकती हैं बंद

रोजाना काजल लगाने से आंसू की नलियां बंद हो सकती हैं। इससे आंखों में दर्द, सूजन और भारीपन महसूस हो सकता है। कई बार काजल आंखों के अंदर चला जाता है, जिससे आंखों की नमी प्रभावित होती है।

नजर कमजोर और धुंधली दिखने की समस्या

अगर काजल ज्यादा मात्रा में या लंबे समय तक लगा रहे, तो इससे आंखों में असहजता और धुंधला दिखने जैसी परेशानी हो सकती है। इससे आंखों की प्राकृतिक नमी भी प्रभावित होती है।

PunjabKesari

लंबे समय तक काजल लगाने से कम हो सकती है आंखों की चमक

कुछ काजल में मौजूद हानिकारक तत्व लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों की प्राकृतिक चमक को कम कर सकते हैं। आंखें थकी हुई और बेजान नजर आने लगती हैं।

ये भी पढ़ें:  बार-बार टूट रहे हैं नाखून? सर्दियों में ऐसे रखें खास ख्याल

पहले घर का काजल था ज्यादा सुरक्षित

पहले महिलाएं घर पर बना शुद्ध और नेचुरल काजल इस्तेमाल करती थीं, जिसमें किसी तरह के केमिकल नहीं होते थे। वह कुछ घंटों में खुद ही हट जाता था और आंखों को कम नुकसान पहुंचाता था।

आजकल के वाटरप्रूफ काजल क्यों हैं ज्यादा नुकसानदेह

आजकल वाटरप्रूफ और लंबे समय तक टिकने वाले काजल 10–12 घंटे तक आंखों में रहते हैं। इन्हें हटाने के लिए ज्यादा रगड़ करनी पड़ती है, जिससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

काजल लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान

हमेशा अच्छी क्वालिटी, नेचुरल और हाइपोएलर्जेनिक काजल का ही इस्तेमाल करें। काजल को किसी के साथ शेयर न करें, सोने से पहले आंखों से काजल जरूर साफ करें और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।

Beauty Tips: अब नहीं रहेगा काजल फैलने का डर, आजमाएं ये बेस्ट ट्रिक्स

आंखों की सेहत सबसे जरूरी

खूबसूरती के साथ-साथ आंखों की सेहत भी उतनी ही जरूरी है। अगर आंखों में जलन, दर्द या लालिमा महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static