दिल्ली के बाद नोएडा में बड़ा हादसा.... सोसायटी के 12वें फ्लोर पर लगी भयंकर, फंसे कई लोग

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 09:16 AM (IST)

नारी डेस्क: दिल्ली के बाद अब नोएडा से दिल हला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 75 में मौजूद रिहायशी सोसाइटी 'आइवी काउंटी' में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग इमारत की 12वीं मंज़िल पर स्थित एक फ़्लैट में लगी, जिसमें कई लोंगों के फंसे होने की आशंका है।नोएडा के 52 में भी एक कॉम्‍पलेक्‍स में आग लगने की घटना बताई जा रही है। यह आग शताब्दी विहार में लगी है। यहां भी नीचे रेस्टोरेंट है और ऊपर PG है। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 75 की आईवी काउंटी सोसायटी एक फ्लैट में यह आग लगी है। सुबह करीब सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर आगजनी की यह घटना हुई है. हादसे के बाद से फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। अधिकारियों के अनुसार आग काफी भीषण थी, इसलिए एहतियात के तौर पर आसपास के फ्लैट भी खाली करा दिए गए हैं.

PunjabKesari

वहीं दो दिन पहले दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी।   2 इनमें ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। इसके अलावा 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना ने पूरे देश को  झकझोर कर रख दिया था।  जांचकर्ताओं ने 03 मई की इस घटना के कारणों की विस्तृत जांच के तहत, दिल्ली नगर निगम ,बीएसईएस, ज़लिा मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी सहित कई एजेंसियों से रिपोटर् और निरीक्षण की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static