बेटा है या हैवान... दिल्ली में शख्स ने अपनी ही मां का किया रेप, बोला- ये कर्मों का फल है
punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 03:15 PM (IST)

नारी डेस्क: दुनिया में हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं, लोग अपने रिश्तों की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक युवक ने अपनी ही 65 वर्षीय मां के साथ दो बार रेप किया। दिल दहला देने वाली इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को लेकर डर पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: मर चुकी पत्नी को सीने से लगाकर रखेंगे पराग त्यागी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने इसे अपनी मां को सज़ा देने के तौर पर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। आरोपी पर रेप और घरेलू हिंसा जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:शराब और तनाव है Heart Attack की सबसे बड़ी वजह
मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीर्थयात्रा के बाद सऊदी अरब से लौटी एक महिला पर उसके ही बेटे ने ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाया और फिर अपनी ही मां के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि बेटे ने इस महीने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया और वह कहता था कि ये उसक कर्मों का फल है। ऐसे मामले समाज में महिलाओं और खासकर बुजुर्गों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।