ईरान के मिनाब में गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमला, 85 छात्राओं के मारे जाने की खबर
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 10:21 AM (IST)
नारी डेस्क: ईरान के दक्षिणी शहर मिनाब में एक गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस हमले में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बड़ी संख्या में छात्राएं और स्कूल स्टाफ शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हमला उस समय हुआ जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। अचानक हुए जोरदार धमाके से स्कूल की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई छात्राएं मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों और राहत दलों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ हमला?
ईरानी मीडिया का दावा है कि यह हमला अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि मिसाइल सीधे स्कूल की इमारत पर गिरी, जिससे आसपास के इलाके में भी भारी नुकसान हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 85 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
ईरान में मची भारी तबाही 🔥🔥
— Chandan Sharma (@ChandanSharmaG) June 19, 2025
तेहरान में रहने वाले मुसलमान शहर छोड़कर भाग रहें हैं
ईरान में हाहाकार मच गया है,
इजरायल ने एक साथ 40 जगह भयंकर हमला किया
चारों ओर चीख पुकार, आग और धुआं दिख रहा है
ईरान की जनता इजरायल से निवेदन कर रही है कि यह हमला रोक दें अन्यथा सब खत्म हो जाएगा
कल… pic.twitter.com/qTnu0izNoP
ईरान का आरोप
ईरान सरकार और न्यायपालिका ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। अधिकारियों ने इसे “निर्दोष बच्चों पर हमला” बताते हुए गंभीर अपराध कहा है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है और चेतावनी दी है कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा। हालांकि, इस मामले पर अमेरिका और इजरायल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दोनों देश पहले यह कह चुके हैं कि वे केवल ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हैं, आम नागरिकों को नहीं।
ये भी पढ़ें: सऊदी से बहरीन तक…ईरान ने 7 देशों पर किया हमला, भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट
स्थिति तनावपूर्ण
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। बचाव कार्य जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से भी इस घटना पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

