नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी की हदें पार, दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 05:44 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुछ दरिंदों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरिंदों ने पहले छात्रा को घर से बाहर बुलाया, फिर उसे हवस का शिकार बनाया और इसके बाद उसे दर्दनाक मौत दे दी। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे रस्सी से बांधकर पेट से लटका दिया, ताकि ये वारदात आत्महत्या लगे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पहचान छुपाने के लिए किया मर्डर

जानकारी के मुताबिक, मृतक इंटर की छात्रा थी। उसे एक नाबालिग लड़के ने पहले मिलने के लिए घर के बाहर एक बाग में बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और फिर अपनी पहचान छुपाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के इरादे से आरोपियों ने छात्रा की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद इस मामला का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है कि छात्रा के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। क्योंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static