83 साल के अमिताभ आराम को मानते हैं  ‘समय की बर्बादी’,  एक्सपर्ट ने बताया उम्र भर काम करने के फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 10:13 AM (IST)

नारी डेस्क:  83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे व्यस्त शेड्यूल वाले लोगों में से एक हैं। शूटिंग, पब्लिक अपीयरेंस, ब्लॉग अपडेट और आने वाली फ़िल्मों के बीच यह दिग्गज एक्टर आज भी देर रात तक काम करते हैं। हाल ही में  अपने खास अंदाज में एक्टर अने आराम करने के बारे में अपने विचार ट्वीट किए और कहा कि यह "समय की बर्बादी" है। उन्होंने X पर लिखा- "T 5800 – आराम! यह समय की बर्बादी है! बस दिन भर मक्खियां मारते रहो।"

PunjabKesari
83 साल की उम्र में भी सीनियर बच्चन अनुशासन और निरंतरता के साथ काम कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक साइकोथेरेपिस्ट और लाइफ कोच  ने बताया कि इस उम्र में बिग बी कैसे काम और सेहत को मैनेज कर रहे हैं। वह कहते हैं कि एक्टर के लिए काम कोई बोझ नहीं है , यह उनकी पहचान, ऊर्जा और जीवन के मकसद का जरिया लगता है। पीढ़ियों तक उनकी अहमियत बनी रहने की वजह सिर्फ़ उनका हुनर ​​नहीं है। इसके पीछे उनकी तैयारी, अनुशासन, खुद को नए सिरे से ढालने की क्षमता और उस दौर में भी काम करते रहने की इच्छाशक्ति है।

PunjabKesari
लाइफस्टाइल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि- "बहुत से लोग कुछ करने से पहले मोटिवेशन का इंतजार करते हैं। बहुत से लोग बस तब तक ही काम करते हैं जब तक वे रुक न सकें। मकसद के साथ काम करने वाले लोग इसलिए आगे बढ़ते रहते हैं क्योंकि योगदान से ही उन्हें अपने जीवन का मकसद मिलता है।" एक्सपर्ट्स ने स्पष्ट किया है कि आराम बुरा नहीं है, लेकिन आराम का मकसद 'ऊर्जा को रीचार्ज' करना होना चाहिए न कि क्षमताओं से मुंह मोड़ लेना। विज्ञान मानता है कि जो लोग उम्र के आखिरी पड़ाव में भी मानसिक रूप से सक्रिय रहते हैं, उन्हें डिमेंशिया या भूलने जैसी मानसिक बीमारियां छू भी नहीं पातीं। अमिताभ अपने ब्लॉग और एक्स अकाउंट पर हमेशा रोचक शैली से जुड़े पोस्ट करते रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static