Liver के लिए वरदान हैं ये 4 सब्जियां, खा लो Fatty Liver से आराम, हो जाएगा पूरा Detox

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 07:40 PM (IST)

नारी डेस्कः लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को प्रोसेस करने और शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है। अगर लिवर ठीक से काम न करे या फैटी लिवर की समस्या हो जाए, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ हरी और पौष्टिक सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने, सूजन कम करने और फैटी लिवर में सुधार लाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि कोई भी सब्जी लिवर की "सारी गंदगी बाहर नहीं निकालती" या अकेले लिवर को डिटॉक्स नहीं करती। स्वस्थ लिवर के लिए संतुलित आहार और अच्छी जीवनशैली सबसे जरूरी है।

लिवर के लिए कौन सी सब्जियां सबसे ज्यादा फायदेमंद

1. चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर में बेटालाइन्स (Betalains), फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने और लिवर के सामान्य कार्य को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं।

कैसे खाएं?
सलाद के रूप में, चुंकदर का जूस लेकिन सीमित मात्रा में, हल्दी सब्जी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। 

2. ब्रोकोली (Broccoli)

ब्रोकोली में सल्फोराफेन (Sulforaphane), फाइबर और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं। कुछ अध्ययनों से संकेत मिलता है कि नियमित सेवन फैटी लिवर के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।

कैसे खाएं?

स्टीम करके, इसका सूप या सलाद बनाकर भी खा सकते हैं।

3. पालक (Spinach)

पालक में आयरन, फोलेट, विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह सूजन कम करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

कैसे खाएं?

पालक की सब्जी, सूप, दाल या स्मूदी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। 

4. पत्तागोभी (Cabbage)

पत्तागोभी में फाइबर, विटामिन C और कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो पाचन और लिवर के सामान्य कार्य को सपोर्ट करते हैं।
PunjabKesari

कैसे खाएं?

सलाद, हल्की सब्जी,  सूप पीएं।

फैटी लिवर में और क्या करें?

चीनी और मीठे पेय कम करें।
तली-भुनी और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड चीजों से बचें।
रोज 30–45 मिनट व्यायाम करें।
वजन को नियंत्रित रखें।
पर्याप्त पानी पिएं।
शराब का सेवन न करें या डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरी तरह बंद करें।

कब डॉक्टर से मिलें?

यदि आपको लगातार थकान, पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द, आंखों या त्वचा का पीला पड़ना, या जांच में फैटी लिवर का पता चला है, तो गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट या फिजिशियन से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), अल्ट्रासाउंड या अन्य जांच कराई जा सकती है।

याद रखें ये बातेंः चुकंदर, ब्रोकोली, पालक और पत्तागोभी जैसी पौष्टिक सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने और फैटी लिवर में सुधार के लिए अपनाई जाने वाली स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन "लिवर डिटॉक्स" के नाम पर किसी एक खाद्य पदार्थ से चमत्कारी परिणाम की उम्मीद करना सही नहीं है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह ही लिवर को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static