शरीर में दिखें ये 8 लक्षण तो समझ लें 80% खराब हो चुका है लिवर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 03:05 PM (IST)

गलत खानपान और खराब आदतों के चलते आजकल लिवर में इंफैक्शन, सूजन जैसी समस्याएं आम हो गई है। हर बीमारी की तरह लिवर खराब होने से पहले भी शरीर कुछ संकेत देता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह संकेत 80% लिवर डैमेज होने के बाद ही मिलते हैं। ऐसे में अगर समय रहने इन लक्षणों पर ध्यान ना दिया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

चलिए आपको बताते है लिवर खराब होने पर शरीर को क्या-क्या संकेत मिलते हैं।

आंखों में पीलापन आना

लिवर में खराबी होने का सबसे पहला असर आंखों पर दिखाई देता है। इसके कारण आंखों, त्वचा व नाखूनों का रंग पीला पड़ जाता है। इसके अलावा बाइल जूस के अत्‍यधिक प्रोडक्‍शन के कारण यूरिन का रंग भी गहरा हो जाता है।

PunjabKesari

मितली, उल्टी आना

बार-बार मितली, उल्टी होना भी लिवर डैमेज होने का संकेत हो सकता है। कई बार उल्‍टी के साथ खून के थक्‍के भी दिखते हैं।

पेट के निचले हिस्‍से में सूजन आना

पेट के निचले हिस्‍से में सूजन व दर्द को नजरअंदाज ना करें। यह भी लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है।

नींद ना आना

अचानक नींद में खलल पड़ने लगे और बेवजह थकान महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

PunjabKesari

बुखार आना

लिवर खराब होने पर मरीज को बुखार के साथ बैचेनी महसूस होती है। साथ ही इसके कारण मुंह का स्वाद खराब होना और बदबू आने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती है।

भूख न लगना

अचानक भूख ना लगने के साथ गैस्ट्रिक, एसिडिटी, सीने में जलन और भारीपन की शिकायत हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

नील के निशान पड़ना

कई मामलों पर शरीर पर जगह-जगह नील के निशान भी पड़ जाते हैं। बिना किसी चोट नील के निशान दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें।

अचानक वजन बढ़ना

अचानक वजन बढ़नेा भी लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है। लिवर में सूजन के कारण बैली भी सख्त हो जाती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज ना करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static