Covid-19: कोरोना मामलों में आई 8% की गिरावट, एक दिन में सामने आए 3.06 लाख नए मामले

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 01:39 PM (IST)

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,06,064 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,95,43,328 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है, जो 241 दिन में सर्वाधिक है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 439 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई।

कोरोना मामलों में आई 8% की गिरावट

देश में अभी 22,49,335 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.69 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 62,130 की वृद्धि दर्ज की गई थी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.07 प्रतिशत हो गई है।

PunjabKesari

एक दिन में सामने आए 3.06 लाख नए मामले

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारत में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार से अधिक मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 लेकिन इस दौरान 439 लोगों की मौत भी हुई जबकि दो लाख, 43 हजार, 495 (2,43,495) लोग स्वस्थ भी हुए।

सक्रिय मामले: 22,49,335
कुल रिकवरी: 3,68,04,145
कुल मौतें: 4,89,848
कुल वैक्सीनेशन: 1,62,26,07,516

PunjabKesari

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

Recommended News

static