बॉलीवुड की 6 दीवाज का Bridal लुक, किसने किया आपको सबसे ज्यादा इंप्रेस?

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 02:07 PM (IST)

पिछले कुछ साल शादियों के नाम रहे क्योंकि बॉलीवुड व टीवी के कई जाने-माने स्टार्स ने अपनी गृहस्थी बसाई, जिसमें सोनम, प्रियंका और दीपिका जैसी दीवाज भी शामिल रहीं। इनसे से कुछ दीवाज के ब्राइडल लुक ने कई फैशन ट्रेंड भी सेट किए। चलिए देखते है बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक। 

PunjabKesari

बात एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की करें तो उनकी ब्राइलड लुक काफी चर्चा में रही हैं जिनसे कई महीनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां भी बटौरी। दीपिका पादुकोण से अपने शादी के सभी फंक्शन में ओवरसाइज्ड ज्वैलरी व चांदबाली ईयररिंग्स कैरी किया जिनसे दुल्हनों के खूब टिप्स भी लिए। 

PunjabKesari

इसके बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी स्टार निक जोनास के साथ शादी की। प्रियंका ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का रैड क्रिस्टल वर्क लहंगा पहना जिसके साथ उन्हों मल्टी लेयर वाला रानी हार कैरी किया। प्रियंका का सिंपल-सौबर लुक भी काफी चर्चा में रहा। 

PunjabKesari

बॉलीवुड फैशनीस्त सोनम कपूर ने अपनी शादी के दिन Anuradha Vakil का गोट्टा-पट्टी वर्क लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने अपनी मम्मी सुनीता की ट्रेडीशनल ज्वैलरी कैरी की जिसके साथ उन्होंने मल्टी स्ट्रिंग्स माथा पट्टी कैरी किया। 

PunjabKesari

बात अगर अनुष्का शर्मा की करें तो उन्होंने साल 2017 के आखिरी महीने विराट के साथ इटली में फेरे ले लिए। अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची का पैस्टल लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कुंदन ज्वैलरी कैरी की। अनुष्का का लहंगा व ज्वैलरी परफेक्ट मैच थी जिसे लड़कियों को खूब फैशन आइडिया भी मिले।

PunjabKesari

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से बैंगोली स्टाइल में शादी की। उन्होंने अपनी शादी में रैड कलर का लहंगा कैरी किया जिसके साथ बिपाशा ने डबल दुपट्टा कैरी किया। हैवी चौकर नेकलेस व माथा पट्टी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

नेहा धूपिया ने गुपचुप तरीके से शादी की। उन्होंने अपनी शादी में डिजाइनर अनिता डोंगरे का रोज़ पिंक सिंपल-सौबर लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने हैवी चौकर नेकलेस, ओवरसाइज्ड झूमका और सिंपल मांगटीका कैरी किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static