एक रात बिताने के लिए मिल रहा 50 लाख का Dirty Offer, ‘वड़ा पाव गर्ल’ का बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:52 AM (IST)
नारी डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें लोग ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जानते हैं, इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और चौंकाने वाले खुलासों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चंद्रिका ने बताया कि उन्हें एक नामी बिजनेसमैन की तरफ से बेहद आपत्तिजनक प्रस्ताव मिला था। उनके अनुसार, उस शख्स ने ईमेल के जरिए संपर्क किया और एक रात साथ बिताने के बदले 50 लाख रुपये और एक लग्जरी रिजॉर्ट देने की बात कही। चंद्रिका ने यह भी कहा कि उस व्यक्ति ने साफ शब्दों में लिखा था कि शर्तें उनकी होंगी, लेकिन जगह उसकी होगी। उन्होंने दावा किया कि इस ईमेल के स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद हैं।
कास्टिंग काउच और ‘कॉम्प्रोमाइज’ का दबाव
इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका ने इंडस्ट्री के कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की। उनके साथ मौजूद उनके करीबी सैफी ने बताया कि कई लोगों ने फोन करके चंद्रिका को ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने की सलाह दी। चंद्रिका का कहना है कि उन्हें कई बार बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की तरफ से भी ऐसे ऑफर मिले हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने उन्हें दुबई आने का ऑफर भी दिया।

करियर के नाम पर दी गई धमकियां
चंद्रिका ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें यह कहा गया कि अगर उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ना है, तो ऐसे समझौते करना जरूरी है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत गंदगी फैली हुई है। उनका कहना है कि जब छोटे बच्चों तक को नहीं छोड़ा जा रहा, तो उनके बारे में ऐसी बातें होना कोई बड़ी बात नहीं है।
ये भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर: बर्थडे से 6 दिन पहले टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या
टूटी शादी पर छलका दर्द
अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करते हुए चंद्रिका काफी भावुक हो गईं। उन्होंने अपने पति युगम गेरा से अलग होने की पुष्टि की और उन पर गंभीर आरोप लगाए। चंद्रिका का दावा है कि उनके पति का एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बात खुद उनके पति ने उन्हें बताई थी। भावुक होकर उन्होंने कहा कि उनके पति उनका पहला प्यार थे और उन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया था, लेकिन अब वही व्यक्ति अपनी बातें किसी और के साथ साझा कर रहा है, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

पहले भी विवादों में रही हैं चंद्रिका
यह पहली बार नहीं है जब चंद्रिका सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में रह चुकी हैं, चाहे वह सड़क पर पुलिस से बहस हो या सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग। अब उनके ताजा बयानों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चंद्रिका दीक्षित के इन खुलासों ने इंडस्ट्री के एक ऐसे पहलू को सामने लाया है, जिस पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती। हालांकि, इन दावों की सच्चाई की पुष्टि अलग से होना जरूरी है, लेकिन इससे यह जरूर साफ होता है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे कई अनदेखे और अनसुने पहलू भी मौजूद हैं।

