Nita Ambani की 5 Best Dresses, 1 साड़ी और 4 सूट को मिला Fans का प्यार!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 05:44 PM (IST)

नीता अंबानी हाल ही में दादी बनी उनके घर नन्ही परी आई हैं हां वो अलग बात है कि नीता अंबानी इतनी फिट एंड फाइन है कि दादी लगती ही नहीं है। नीता अंबानी देश के अमीर बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की बीवी है इसीलिए तो नीता अंबानी के खाने से लेकर पहनने तक की सारी लग्जरी चीजें सुर्खियों में रहती हैं। उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल का मुकाबला तो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी नहीं कर सकतीं। नीता अंबानी फंक्शन्स और पार्टियों में जो भी पहनती हैं, वह एक फैशन ट्रेंड बन जाता है। नीता अंबानी को ट्रेडिशनल ड्रेसेज पहनना काफी पसंद है। ज्यादातर इवेंट्स में वह देसी पहरावे में ही नजर आती हैं। उनकी ट्रडीशनल ड्रेसेज भी कोई कम महंगी नहीं होती देश के बड़े डिजाइनर्स नीता अंबानी के लिए ड्रेसेस डिजाइन करते हैं। चलिए आज आपको नीता अंबानी की वो ड्रेसेज आपको दिखाते हैं जो सबसे ज्यादा पसंद किए गए थे।

नीता का ऑफ शोल्डर शरारा सूट

नीता अंबानी ने मामी मुंबई फेस्टिव के रेड कार्पेट इवेंट में अबू जानी संदीप खोसला का ऑफ शोल्डर शरारा सूट पहना था और इसके साथ एमराल्ड डायमंड स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए थे। इस लुक को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

PunjabKesari

नीता का गोल्डन शरारा सूट

ईशा अंबानी ने अपने घर होली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी पहुंचे थे। नीता अंबानी ने इस पार्टी में गोल्डन कलर का शरारा शूट पहना था जिस पर गोल्डन गोट्टा पट्टी वर्क किया गया था। इसे डिजाइनर जोड़ी सुकर्ति और आकृति ने डिजाइन किया था। इसके साथ नीता ने अनकट डायमंड चांदबाली पहनी थी।

नीता की नीली बनारसी साड़ी

हाल ही में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चर्ल सेंटर इवेंट में नीता अंबानी ने गोल्डन बोर्डर वाली ब्लू बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ही ब्लाउज पहना था। गले में  पोल्की डायमंड नेकलेस, रैड बिंदी, स्मोकी आईस मेकअप और बालों में लगे फूल नीता को एक दम परफेक्ट ट्रडीशनल लुक दे रहा था।

PunjabKesari

नीता का रेड गोल्डन सूट

रेड को कैसे कैरी करना है कोई नीता अंबानी से सीखे। फेस्टिव लुक के लिए नीता ने रेड और गोल्डन इम्ब्रायडरी वाला ये आउटफिट चूज किया था और इसके साथ डायमंड और एमराल्ड चोकर, मांग टीका, ईयररिंग्स और बैंग्ल्स पहनी। इसके साथ उन्होंने हल्का फुल्का मेकअप किया।

PunjabKesari

नीता का ब्लश पिंक सूट

धीरूभाई अंबानी स्कवेयर इनओग्रेशन इवेंट में नीता अंबानी ने सिल्वर इम्ब्रायडरी वाली ब्लश पिंक सूट पहना था। इसके साथ नीता ने स्मोकी पर लाइट मेकअप किया था। फैंस को उनका यह सूट बहुत पसंद आया था। इसके साथ दुपट्टा भी हैवी मेचिंग था। गले में नीता ने पर्ल की ज्यूलरी पहनी थी।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static