हड्डियों  के अलावा आपके बाल और मूड का भी ख्याल रखता है  Vitamin D3 सप्लीमेंट्स

punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 03:06 PM (IST)

नारी डेस्क: लगातार बालों का झड़ना, लगातार थकान, और पेट की परेशानिया अक्सर अलग-अलग समस्याएं मानी जाती हैं - लेकिन कई मामलों में, ये एक ही अनदेखी कमी के कारण हो सकती हैं। विटामिन D के कम लेवल को तेज़ी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा जा रहा है, मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि विटामिन D एक साधारण पोषक तत्व के बजाय हार्मोन की तरह काम करता है, जो सूजन, एनर्जी रेगुलेशन, पेट की सेहत और यहां तक कि बालों की सेहत को भी प्रभावित करता है। अगर आप 3 महीने तक नियमित रूप से Vitamin D3 सप्लीमेंट लेते हैं, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, Vitamin D3 सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।


न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए Vitamin D3 लेने के 5 बड़े फायदे

 हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं: Vitamin D3 कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। हड्डियों का दर्द कम होता है।मांसपेशियों की कमजोरी घटती है, ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।  खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

 इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है: Vitamin D3 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इंफेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ती है

थकान और कमजोरी में सुधार: अगर आपको जल्दी थकान, शरीर में दर्द, सुस्ती महसूस होती है, तो Vitamin D3 की कमी वजह हो सकती है। 3 महीने के नियमित सेवन से एनर्जी लेवल बेहतर हो सकता है।

 मूड और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है: न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार Vitamin D3 तनाव कम करने में मदद करता है। डिप्रेशन के लक्षणों को घटा सकता है। नींद की गुणवत्ता सुधारता है

बालों में डालें जान: विटामिन D3 की कमी बालों के झड़ने के आम कारणों में से एक है, और सप्लीमेंट लेने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।  कोई भी सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना और विटामिन D लेवल की जांच करवाना ज़रूरी है।


जरूरी सावधानियां

सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह से ही लें। जरूरत से ज्यादा डोज नुकसानदेह हो सकती है। धूप और डाइट के साथ बैलेंस बनाए रखें
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static