₹370 विवाद के बाद Pranit के शो का एक और Video Viral, लेडी डॉक्टर ने डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ाया मजाक
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 05:39 PM (IST)
नारी डेस्क: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में उनके शो से जुड़ा '₹370 बिरयानी' विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। इसी बीच अब उनके एक अन्य शो का वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। वायरल क्लिप में एक महिला डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के दौरान शव परीक्षण (Dissection) से जुड़े अनुभव साझा करती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रणित मोरे एक महिला डॉक्टर से मेडिकल ट्रेनिंग और डिसेक्शन रूम से जुड़े अनुभवों के बारे में सवाल पूछते दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान डॉक्टर बताती हैं कि मेडिकल छात्रों के बीच कभी-कभी शव परीक्षण के दौरान मजाक-मस्ती भी होती है। इसी क्रम में उन्होंने मृत शरीर के कुछ अंगों को लेकर होने वाली टिप्पणियों का जिक्र किया। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे असंवेदनशील और अनुचित बताया।
This female doctor said that she and her friends joke about the dick sizes of male dead bodies.
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 10, 2026
Imagine the outrage if a male doctor made the same joke about a dead woman's vagina.
He would be fired and called a rapist.
But girls can do this and face no punishment. Why? pic.twitter.com/lohaZZVqgu
सोशल मीडिया पर मचा गया बवाल
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर किसी अन्य व्यक्ति ने इसी तरह की टिप्पणी की होती तो शायद प्रतिक्रिया और भी तीखी होती। कुछ यूजर्स का कहना है कि मेडिकल रिसर्च और शिक्षा के लिए अपना शरीर दान करने वाले लोगों के प्रति सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में इस तरह की टिप्पणियां लोगों की भावनाओं को आहत कर सकती हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे विवाद के लिए शो के कंटेंट और उसकी एडिटिंग Process पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि किसी भी वीडियो को सार्वजनिक करने से पहले उसकी संवेदनशीलता पर विचार किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: डेट पर खर्च किए ₹370, फिर कही ऐसी बात ,Pranit More के शो की Viral Video पर मचा हंगामा
Pranit More पर भी उठे कई सवाल
विवाद बढ़ने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सीधे तौर पर प्रणित मोरे और उनकी टीम को जिम्मेदार ठहराया। उनका तर्क है कि शो में कही गई बातों को रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें एडिट किया जाता है, इसलिए कंटेंट के चयन की जिम्मेदारी भी शो की टीम पर आती है। लोगों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर ऐसे विषयों को मंच देना कई बार अनावश्यक विवादों को जन्म देता है।
पहले से चल रहा है ₹370 बिरयानी विवाद
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रणित मोरे के शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक ने डेट पर खर्च किए गए ₹370 को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद संबंधित वीडियो हटा दिए गए और इस मामले पर कई लोगों ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की।
This female doctor said that she and her friends joke about the dick sizes of male dead bodies.
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 10, 2026
Imagine the outrage if a male doctor made the same joke about a dead woman's vagina.
He would be fired and called a rapist.
But girls can do this and face no punishment. Why? pic.twitter.com/lohaZZVqgu
इंस्टाग्राम अकाउंट भी हुआ चर्चा में
लगातार बढ़ते विवादों के बीच सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा रही कि प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम अकाउंट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हालांकि इस संबंध में उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। एक तरफ लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कॉमेडी की सीमाओं पर चर्चा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कई यूजर्स का मानना है कि संवेदनशील विषयों पर जिम्मेदारी और सम्मान बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

