सिर्फ 3 सेकंड का टेस्ट साइलेंट हार्ट अटैक की कर सकता है पहचान, बस सुबह उठते ही करें ये काम

punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 05:38 PM (IST)

नारी डेस्क: अक्सर जब हम हार्ट अटैक की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में तेज सीने में दर्द, पसीना और बेचैनी जैसे लक्षण आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा हार्ट अटैक भी होता है, जो बिना किसी लक्षण के आता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है? इसे साइलेंट हार्ट अटैक कहा जाता है। साइलेंट हार्ट अटैक में न तो तेज दर्द होता है, न ही पसीना आता है और न ही व्यक्ति को इस बात का अंदाजा होता है कि उसे कभी हार्ट अटैक हुआ भी है। यह धीरे-धीरे दिल को नुकसान पहुंचाता है और जब तक पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। लेकिन एक छोटी-सी 3 सेकंड की टेस्ट एक्सरसाइज से आप यह पता लगा सकते हैं कि दिल में कोई परेशानी तो नहीं।

डॉक्टर ने बताया सुबह-सुबह करने वाला टेस्ट

एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक आम व्यक्ति ने रोजाना एक आसान-सी एक्सरसाइज करके समय रहते अपनी हार्ट प्रॉब्लम को पहचान लिया। उस व्यक्ति की उम्र सिर्फ 39 साल थी और वह रोज यह एक्सरसाइज करता था। लेकिन एक दिन उसे इस एक्सरसाइज के दौरान कुछ अलग महसूस हुआ। इसके कुछ ही हफ्तों में उसकी हार्ट सर्जरी करनी पड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sygenis (@sygenis.nature)

कैसे करें ये 3 सेकंड का टेस्ट?

इस टेस्ट को सुबह उठने के तुरंत बाद करना चाहिए। इसमें आपको सिर्फ 3 सेकंड लगेंगे।

टेस्ट करने का तरीका
सबसे पहले सुबह उठते ही अपने बिस्तर पर सीधे बैठ जाएं।
अब दोनों हाथों को सिर के ऊपर की तरफ पूरी तरह से ऊपर उठाएं।
इस पोजीशन को 3 सेकंड तक बनाए रखें और ध्यान दें कि इस दौरान शरीर में क्या महसूस हो रहा है।

ये भी पढ़े: Cancer की असली जड़ है ये 4 चीजें, फिर भी लोग कर रहे नज़रअंदाज़, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

क्या इन लक्षणों का एहसास हो रहा है?

जब आप इस पोजीशन में होल्ड करते हैं तो नीचे दिए गए लक्षणों पर ध्यान दें:
क्या सीने में जकड़न या भारीपन महसूस हो रहा है?
क्या उंगलियों में सुन्नपन या झुनझुनी हो रही है?
क्या सिर में भारीपन या अचानक थकावट लग रही है?
क्या एक हाथ को ऊपर होल्ड करना मुश्किल हो रहा है?
क्या एक हाथ जल्दी नीचे गिर रहा है या कांप रहा है?

अगर इन में से कोई भी लक्षण आपको महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं हो रहा या आर्टरीज सिकुड़ रही हैं।

PunjabKesari

ब्लड सर्कुलेशन क्यों है इतना जरूरी?

जब दिल तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता तो शरीर को काम करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में छोटी-सी एक्टिविटी के दौरान ही शरीर थकने लगता है या अजीब महसूस होने लगता है। यह टेस्ट शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के बारे में संकेत देता है। अगर आर्टरीज में ब्लॉकेज या सिकुड़न है, तो इसी तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

समय पर पहचानें, तो टल सकता है बड़ा खतरा

डॉक्टर्स का मानना है कि अगर हम शरीर में हो रहे छोटे-छोटे बदलावों को समय रहते पहचान लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें तो लगभग 50% हार्ट अटैक की घटनाओं को रोका जा सकता है। इसलिए इस 3 सेकंड की टेस्ट एक्सरसाइज को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करें। अगर लक्षण दिखें, तो तुरंत ECG, ईको, या कार्डियक चेकअप करवाएं।

साइलेंट हार्ट अटैक चुपचाप आता है, लेकिन उसका असर बहुत गहरा होता है। अगर आप समय रहते अपने शरीर के संकेतों को समझ लें तो हार्ट अटैक जैसे बड़े खतरे को टाला जा सकता है। स्वस्थ जीवन के लिए सुबह की यह आसान टेस्ट जरूर करें और अपने दिल का ख्याल रखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static