विजया एकादशी 2026: कल करें ये 3 उपाय, श्री हरि विष्णु से पाएं मनचाही इच्छाओं की प्राप्ति

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:44 PM (IST)

नारी डेस्क:  देशभर में 13 फरवरी 2026 को विजया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे विजय (सफलता) दिलाने वाली एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। विजया एकादशी हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस साल यह व्रत शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को है।

विजया एकादशी के 3 असरदार उपाय

पीपल के पेड़ की पूजा करें

प्रातःकाल पीपल के पेड़ की पूजा करें। पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। इस दौरान भगवान विष्णु का नाम जाप करें और अपनी मनोकामना बोलें। साथ ही अपने पुराने पापों के लिए क्षमा प्रार्थना करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

रावण पर विजय के बाद राम ने रखा था विजया एकादशी का व्रत, इस दिन क्या खरीदें,जानिए!

आर्थिक या व्यक्तिगत समस्याओं से मुक्ति के लिए उपाय

अपने घर में विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। एक पान के पत्ते पर ‘ॐ विष्णवे नमः’ लिखें और इसे भगवान के चरणों में अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं और अपनी इच्छा का उच्चारण करें। अगले दिन व्रत का पारण करने के बाद पत्ते को पीले कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। यह उपाय आर्थिक तंगी और परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:  गरुड़ पुराण के नियम: आपकी गरीबी की वजह आपकी रसोई हो सकती है!

पीले रंग का दान और पूजा

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत रखें। रात के समय फल, वस्त्र, दाल, तिल, हल्दी, मिठाई जैसी पीले रंग की चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से पुण्य मिलता है, पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

PunjabKesari

व्रत का पारण कब करें?

द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को रखा गया विजया एकादशी व्रत का पारण 14 फरवरी 2026 को होगा। इसे सुबह 7:00 बजे से 9:14 बजे के बीच किया जा सकता है। विजया एकादशी का व्रत रखने और उपरोक्त उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत न सिर्फ शत्रुओं पर विजय दिलाता है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति में भी मदद करता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static