दुनिया की 3 सबसे खतरनाक झीलें, यहां आज भी जाने से डरते हैं लोग!

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 12:33 PM (IST)

सुंदर व बड़े-बड़े पहाड़ों के बीच से निकलती पानी की झीले किसी का भी मन अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। मगर क्या आपने कभी ऐसी झीलों के बारे में सुना है, जिसे देखने में हर कोई हैरान रह जाएगा। ऐसे में ये दुनियाभर में खतरनाक झीलों के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर जाना व घूमने खतरे से खाली नहीं होगा। तो चलिए आज हम आपको दुनिया की जोखिमभरी व खतरनाक झीलों के बारे में बताते हैं...

हिमालय की रूपकुंड झील

रूपकुंड झील, उत्तराखंड राज्य में हिमालय पर्वत की चोटियों के बीच स्थित है। माना जाता है कि सन 1942 में यहां पर ब्रिटिश आर्मी को करीब 200 लोगों के कंकाल मिले थे। ऐसे में इस जगह को 'कंकाल झील' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इनकी मौत बड़े ही रहस्यमय ढंग से हुई थी। आज से 11वीं सदीं तक तो किसी को भी इस झील के बारे में जानकारी नहीं थी। वहीं खतरनाक होने के चलते इस झील में तैरने की किसी को भी परमिशन नहीं है। असल में, ऐसा माना जाता है कि इस अजीबो-गरीब झील में कब कौन-सी घटना हो जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

PunjabKesari

मिशिगन झील, अमेरिका

अमेरिका में बनी मिशिगन झील वहां की सबसे बड़ी झीलों में से एक मानी जाती है। इसकी सीमाएं अमेरिका के 4 प्रांतों में लगती है। यह दिखने में भले ही बेहद सुंदर है। मगर इसे खतरनाक झीलों में गिना जाता है। कहा जाता है कि एक समय में इस झील के पास जानलेवा गैस का बादल आ गया था, जिसके कारण वहां के सभी जीव-जंतु अपनी जान गवां बैठे थे। इसके पीछे का कारण बताते हुए वैज्ञानिकों का कहना है कि इस झील के नीचे एक ज्वालामुखी है। इसके कारण ही कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस पानी में मिलकर गैस बनकर बादल में बदल गई होगी। 

PunjabKesari

ट्यूनीशिया की झील

ट्यूनीशिया के गाफसा में बनी इस झील में जाना जोखिम से भरा काम है। इसकी खासियत यह है कि रेगिस्तान के बीच में अपने आप यह अचानक ही बन गई थी। ऐसे में इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। इसके अलावा कहा जाता है कि इसके पानी में जहरीले शैवाल है। इसके साथ ही इस झील में फॉस्फेट की खान है, जिसमें रेडियोएक्टिव तत्व मौजूद हैं। ऐसे में इस झील पर जाने व तैरने की मनाही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static