सबसे खतरनाक देश, घूमने से पहले जान लें जरूरी बात

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 07:09 PM (IST)

 नारी डेस्क : अगर आप बीच ट्रिप, एडवेंचर या बजट ट्रैवल की सोच रहे हैं, तो घूमने से पहले थोड़ा रिसर्च करना बहुत जरूरी है। सिर्फ खूबसूरत जगह या सस्ता टिकट देखकर प्लान बनाना काफी नहीं होता। सेफ्टी भी उतनी ही अहम है। ट्रिप का मजा तभी आएगा जब आप सुरक्षित रहें।

घूमने का प्लान कैसे बनाएं

विदेश यात्रा का प्लान बनाते समय सबसे पहले सुरक्षा की जानकारी लें। देश में हिंसा, अपराध, किडनैपिंग जैसी घटनाओं की जांच करें। खासतौर पर उन जगहों पर जाएं जहां पर्यटकों की सुरक्षा का अच्छा इंतजाम हो।

फिलिपींस – खतरनाक देश

हालिया ग्लोबल ट्रैवल सेफ्टी सर्वे में फिलिपींस को पर्यटकों के लिए सबसे खतरनाक देश बताया गया। यह रिपोर्ट फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म HelloSafe ने जारी की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि फिलिपींस में ऊंचे स्तर की हिंसा और अपराध की घटनाओं की वजह से इसे खतरनाक माना गया। हालांकि, इसके बावजूद यह देश बैकपैकर्स और बीच लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन पर्यटक यहां जाते समय हमेशा सतर्क रहें।

PunjabKesari

अन्य खतरनाक देश

फिलिपींस के अलावा कोलंबिया और मैक्सिको भी खतरनाक देशों की सूची में शामिल हैं।

कोलंबिया: यहां ड्रग्स से जुड़ी हिंसा और अपराध आम है।

मैक्सिको: किडनैपिंग और सड़कों पर अपराध की घटनाएं चिंता का कारण हैं।

इस वजह से इन देशों में यात्रा करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

सबसे सुरक्षित देश

रिपोर्ट में सबसे सुरक्षित देशों की भी सूची दी गई है। इसमें प्रमुख हैं आईसलैंड – दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना गया। सिंगापुर, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड – ये देश भी पर्यटकों के लिए काफी सुरक्षित हैं। इन देशों में अपराध की घटनाएं बहुत कम होती हैं और यहां पर्यटन की सुविधाएं अच्छी हैं। घूमने का प्लान बनाते समय सिर्फ खूबसूरत जगह या सस्ता टिकट देखकर निर्णय न लें। देश की सुरक्षा, अपराध और ट्रैवल गाइड की जानकारी ज़रूर देखें। सुरक्षित जगह पर यात्रा करना ही समझदारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static