बचे चावल से बनाएं 3 टेस्टी डिशेज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 10:11 AM (IST)

चावल तो हर घर में आम बनने वाली डिश है। मगर बहुत बार रात को चावल बच जाते हैं। ऐसे में लोग उसे बासी व खराब समझ कर फेंक देते हैं। मगर असल में, बासी चावलों में कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को बेहद फायदा होता है। इसके लिए आज हम आपको रात के बचे चावलों से 1 नहीं बल्कि 3 अलग-अलग डिशेज बनाने की रेसिपी बताते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान होगी। ऐसे में कोई भी इसे बना सकता है। 

1. राइस पापड़ बनाने की रेसिपी

शाम को चाय के साथ आप राइस पापड़ बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री:

पके हुए चावल- 1 कप
अजवाइन या जीरा- 1 बड़ा चम्मच
सफेद सूती कपड़ा- 1
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
नमक-स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

पापड़ बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले कपड़े में चावल फैलाकर 1-2 घंटे हवा में सूखने दें।
2. अब चावल को मिक्सी में डालकर पीस लें।
3. पीसे चावल में अजवाइन, नमक और लाल मिर्च मिलाएं।
4. अब हाथों में तेल लगाकर चावल से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें।
5. अब एक बड़ी पॉलीथिन में पापड़ बिछाकर 4-5 दिनों तक इसे धूप में सुखाएं। 
6. फिर इसे तेल में डीप फ्राई करके चाय या कॉफी के साथ खाएं।
7. लीजिए आपके राइस पापड़ बनकर तैयार है।

2. राइस केसेरोल या क्रंची चीजी बेक्ड राइस 

अगर आपको बेक्ड चीजें खाने का शौक है तो आप क्रंची चीजी बेक्ड राइस बनाकर खा सकती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री:

बटर- 3 बड़े चम्मच
पके हुए चावल- 1,1/2 कप
मैदा- 1,1/2 बड़े चम्मच
प्याज- 2 (बारीक कटे)
दूध- 1,1/2 कप
नमक- स्वादानुसार
चीज- 3 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटा)
काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
उबली सब्जी (गाजर, ब्रोकली, फूलगोभी, हरे मटर, मशरूम)- 1 कप

PunjabKesari

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले पैन में 1 बड़ा चम्मच बटर गर्म करके चावल और नमक डालकर मीडियम आंच पर 1 मिनट पकाएं।
2. मैशर से चावल को मसल कर एक तरफ रख दें।
3. अब वेजिटेबल सॉस एक अलग पैन में बटर डालकर मैदा और प्याज भूनें।
4. अब दूध और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
5. उसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च, उबली सब्जियां और चीज मिलाएं।
6. बेकिंग ट्रे में बटर राइस डालकर ऊपर से वेजिटेबल सॉस डालें।
7. अब इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट तक बेक करें। 
8. तैयार बेकिंग राइस को सर्विंग प्लेट में निकालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।
9. लीजिए आपके राइस केसेरोल या क्रंची चीजी बेक्ड राइस बनकर तैयार है।

3. लेमन राइस बनाने की रेसिपी

आप चावल को फ्राई करके भी खा सकते हैं। इसके लिए साउथ इंडियन स्पेशल लेमन राइस बना सकती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री:

बासी चावल- 1 कप
मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
सरसों- 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच (बारीक कटी)
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता- 4-5
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके सरसों भूनें।
2. अब चावल को छोड़कर बाकी सामग्री डालकर भूनें।
3. तैयार मिश्रण में नींबू का रस और चावल मिलाकर आंच से उतार लें।
4. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें।
5. लीजिए आपके लेमन राइस बनकर तैयार है।

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static