कश्मीर से भी खूबसूरत है भारत की ये 3 जगहें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 06:26 PM (IST)

जब भी घूमने का नाम आता है तो खासतौर पर लोगों के मुंह पर कश्मीर का नाम आता है। मगर भारत में कश्मीर के अलावा बहुत-सी जगहें ऐसी है, जो किसी का भी दिल आसानी से जीत लेगी। यहां पर बने पहाड़, गुफाएं, झरने व प्राकृतिक दृश्य मन को सुकून देने के साथ चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहे तो चलिए आज हम आपको 3 ऐसी जगहों के बारे में बताते है, जो खूबसूरत होने के साथ आपके ट्रिप पर चार-चांद लगाने का काम करेंगी। 

लेटमाव्सियांग, मेघालय

अगर आप घूमने के लिए शांति व सुकून भरी जगह ढूंढ रहे है तो इसके लिए लेटमाव्सियांग जाना बेस्ट रहेगा। यहां पर पहाड़ की चोटियां चारों तरफ हरियाली व झरनों में बेहद ही सुकून मिलता है। कहने को यह एक छोटा-सा गांव है। मगर यहां की खूबसूरती से कोई भी दीवाना हो उठेगा। लेटमाव्सियांग के प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आना पसंद करते हैं। 

PunjabKesari

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

अगर आप बर्फ में घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी पर सैर करने जाएं। यह घाटी समुद्र तल से करीब 12,500 फीट ऊंचाई पर बनी है। इसे ठंडी रेगिस्तान की घाटी कहा जाता है। इसकी सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में यह एक काफी मशहूर पर्यटक स्थल है। कहा जाता है कि इस घाटी पर पूरे साल में करीब 250 दिन तक धूप आती है। यहां का रेगिस्तान व बर्फ से ढके पहाड़ किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींचने का काम करता है। इसके साथ ही इस घाटी की घुमावदार सड़कें और घाटियां एक अलग ही नजारा पेश करती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बेलम गुफाएं, आंध्र प्रदेश

जो लोग एडवेंचर के शौकीन है उनके लिए बेलम गुफाएं पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसमें करीब 6 गुफाएं बनी है। ये गुफाएं अधिक पुरानी व ऐतिहासिक होने के साथ करीब 3 कि.मी. लंबी है। मगर इसके सिर्फ 2 कि.मी. तक ही जाया जा सकता है। माना जाता है कि बाकी का रास्ता बेहद खतरनाक है। गुफा की लंबाई इतनी ज्यादा होने के चलते कहा जाता है कि इसके अंदर कुछ बोलने से आवाज गूंजती है। इसकी संरचना में चुना पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। गुफाएं देखने में बेहद ही सुंदर व अद्भुत हैं। ऐसे में इसकी खूबसूरती को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static