इलाज के बहाने से बुलाया, फिर 25 गांव वालों की धोखे से निकाल ली किडनी! देखें वायरल वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 04:53 PM (IST)

नारी डेस्क: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सादीकाबाद इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के ग्रामीणों के साथ ऐसा धोखा हुआ है, जिसकी खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि करीब 25 ग्रामीणों की उनकी जानकारी के बिना किडनी निकाल ली गई। इस मामले की जानकारी एक वीडियो के जरिए सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कई ग्रामीण खाट पर लेटे हुए दिख रहे हैं।

उनके पेट पर पट्टियां बंधी हैं, जिससे साफ होता है कि हाल ही में उनका कोई ऑपरेशन हुआ है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इन सभी लोगों की इलाज के नाम पर किडनी निकाल ली गई है। हैरानी की बात यह है कि इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

گردے نکال لیے😭😭

صادق آباد پنجاب میں 25 بچوں کو گردوں میں پتھری کے اپریشن کا کہہ کر سب کے گردے نکال لیے گئے

توبہ استغفار 😔

حکومت کہاں غائب ہے؟🤔😡 pic.twitter.com/UOY7182HMK

— Naseer Awan(نصیر اعوان) (@MNasAwan555) June 2, 2025

 

कैसे दिया गया धोखा?

ग्रामीणों को कहा गया था कि उनकी किडनी में पथरी है और इसका इलाज ऑपरेशन से ही संभव है। सस्ते इलाज और जल्द राहत के झांसे में आकर ग्रामीण इन 'डॉक्टरों' की बातों में आ गए। आरोप है कि ये लोग खुद को डॉक्टर बताते थे। ये मरीजों को ऑपरेशन के लिए लाते, फिर उन्हें बेहोश कर देते और उनकी किडनी निकाल लेते। जब मरीजों को होश आता, तब उन्हें पता चलता कि उनके साथ धोखा हुआ है और उनकी किडनी निकाल ली गई है। इस पूरे मामले ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

ये भी पढ़े: 30 की उम्र के बाद जरूर करवाएं ये 5 Blood Test, थायराइड से लेकर कैंसर तक का चलेगा पता

अधिकारियों की चुप्पी और मीडिया की रिपोर्टिंग

इस घटना को लेकर अभी तक पंजाब प्रशासन या किसी भी आधिकारिक संस्था की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, स्थानीय पत्रकार और मीडिया संस्थान इस खबर को सोशल मीडिया पर लगातार उठा रहे हैं। इस वजह से अब लोग सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह केवल एक धोखाधड़ी नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी रैकेट का हिस्सा हो सकता है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर उठी नाराजगी

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ पड़ी। लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की तुरंत जांच करवाई जाए और जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त सजा दी जाए। कुछ लोग इस घटना को पाकिस्तान में तेजी से बढ़ती अंग तस्करी की समस्या से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि यह एक गंभीर मुद्दा है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

इस मामले पर ऑर्गन रिकवरी और ट्रांसप्लांटेशन से जुड़े विशेषज्ञ ग्रोक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन यह बात साफ है कि पाकिस्तान में अंग तस्करी एक गंभीर और वास्तविक खतरा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static