कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 19 साल की इन्फ्लुएंसर ने तोड़ा दम, शोक में डूबे फैंस

punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 11:11 AM (IST)

नारी डेस्क: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में रहने वाली 19 वर्षीय टिकटॉक इंफ्लुएंसर एना ग्रेस फेलन का 23 मई 2025 को निधन हो गया। वह पिछले आठ महीनों से ब्रेन कैंसर की एक गंभीर किस्म से लड़ रही थीं, जिसका नाम ग्लियोब्लास्टोमा है। एना ने अपनी बीमारी की पूरी कहानी टिक टॉक के जरिए दुनिया के साथ शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक साल पहले ग्रेड 4 डिफ्यूज मिडलाइन ग्लियोमा नाम का ब्रेन ट्यूमर हुआ है जो बहुत ही खतरनाक और लाइलाज होता है। उनकी यह सच्चाई और बहादुरी लोगों के दिलों को छू गई। उनके वीडियो देखने और उनसे जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ती गई और उनके 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन गए।

परिवार ने दी निधन की जानकारी

24 मई को, एना के आधिकारिक टिकटॉक पेज पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की गई। यह पोस्ट उनके परिवार की ओर से की गई थी। पोस्ट में लिखा गया,“यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी बेटी, एना ग्रेस फेलन अब प्रभु यीशु मसीह के पास चली गई है। आप में से कई लोगों ने उसकी कैंसर के साथ लड़ाई को देखा और उसके मजबूत विश्वास के गवाह बने।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

लोगों का प्यार और प्रार्थनाएं बनीं ताकत

एना के परिवार ने आगे कहा कि उन्हें सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद है। “ट्रीटमेंट और शांति के लिए की गई हजारों प्रार्थनाओं का हम आभार मानते हैं। अब हमें इस बात से राहत है कि वह स्वर्ग में हैं, जहां अब वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं।”

ये भी पढ़े: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, फिर कंडक्टर ने जो किया वो कैमरे में हो गया कैद

इलाज के लिए मांगी गई मदद

अपने इलाज के लिए एना और उनके परिवार ने GoFundMe पर एक कैंपेन भी शुरू किया था। इस कैंपेन का लक्ष्य 1 लाख डॉलर जुटाने का था, लेकिन इसमें 66,030 डॉलर ही एकत्र हो पाए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी ताकि एना को बेहतर इलाज मिल सके।

PunjabKesari

निजी जिंदगी और धार्मिक जुड़ाव

एना ने जॉर्जिया के जेफरसन शहर में अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद वह एक मेडिकल क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। वह एक ईसाई परिवार से थीं और अपने स्थानीय चर्च से भी जुड़ी हुई थीं। उनकी आस्था बहुत मजबूत थी, और उन्होंने हमेशा यीशु में विश्वास रखा।

परिवार ने बताया कि एना का अंतिम संस्कार 29 मई 2025 को जॉर्जिया के गैलिली क्रिश्चियन चर्च में किया जाएगा। इसके बाद उन्हें वहीं के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। उनके पीछे माता-पिता विलियम ‘बडी’ फेलन और नादिन फेलन, भाई हार्पर डेविड फेलन और कई परिजन शोक में हैं।

एना की मौत की खबर से उनके फॉलोअर्स और चाहने वाले बहुत दुखी हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए श्रद्धांजलि पोस्ट कर रहे हैं, और उनकी बहादुरी, विश्वास और सादगी को याद कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static