फिल्मों में नहीं मिली जगह, संन्यासी बनने जा रहा हैं विनोद खन्ना का छोटा बेटा!

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 02:33 PM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रह चुके विनोद खन्ना को भला कौन नहीं जानता। उनकी एक्टिंग की दीवाने हजारों थे। मगर विनोद खन्ना ने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर हिंदी सिनेमा से दूर जाने का फैसला ले लिया था और संन्यासी बन गए। सूत्रों के मुताबिक, विनाद खन्ना की तरह अब उनका बेटा भी इसी राह पर चलने वाला है। जी हां, विनोद खन्ना का छोटा बेटा साक्षी भी अध्यात्म की ओर जा रहा हैं। हालांकि अभी तक खबर की पुष्टि होना बाकी है।

संन्यासी बना विनोद खन्ना का छोटा बेटा  

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना को तो सभी जानते हैं लेकिन उनके तीसरे बेटे साक्षी खन्ना के बारे में कम ही लोगों को पता है। दरअसल, साक्षी खन्ना, विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं। साक्षी खन्ना मीडिया और लाइमलाइट से भी दूर रहते हैं, जबकि विनोद के दूसरे बेटे अक्षय खन्ना फिल्मों में काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

बॉलीवुड में नहीं किया फिल्म डेब्यू

कहा जाता है कि करीब 3 साल पहले साक्षी खन्ना ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला था। इतना ही नहीं, फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साक्षी संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। जिसके बाद ये भी खबरें आई थी कि भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं लेकिन साक्षी ने बॉलीवुड में जगह नहीं मिली। अब उन्होंने अपने पिता विनोद खन्ना की राह पर चलने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वक्त पहले साक्षी ओशो के आश्रम पहुंचे थे। पिता की तरह वो आध्यामिक गुरु ओशो से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने ओशो के भक्त बन गए हैं और संन्यास ले रहे है।

PunjabKesari

एक विवाद से चर्चा में आए थे साक्षी खन्ना

साक्षी अचानक विवादों में तब आए जब 2011 में उनका नाम एक रेव पार्टी में सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी में करीब 290 लोग शामिल थे, जिनमें से कई स्टार्स और पॉलिटिशियन के बच्चे भी थे। इन्हीं में साक्षी का नाम भी शामिल था और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

पूनम पांडे के साथ रहा था अफेयर 

बात अगर साक्षी खन्ना की पर्सनल लाइफ की करें तो 28 साल के साक्षी खन्ना का अफेयर पूनम पांडे के साथ रह चुका हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते और पार्टी करते दिखे हालांकि इस मामले में दोनों का बयान सामने नहीं आया था। अब उनके अफेयर की खबरें सच्ची थी या नहीं, ये तो वहीं जाने।

PunjabKesari

करियर के पीक पर पिता ने ले लिया था संन्यास

बता दें कि 70 के दशक के आखिरी सालों में विनोद खन्ना जब अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे, जब उन्होंने आध्यामिक गुरु ओशो की शरण ले ली थी और अपना पूरा झुकाव अध्यात्म की ओर कर लिया था। विनोद खन्ना ने दौलत, शोहरत और आलीशान घर छोड़कर संन्यास का फैसला लिया था और ओशो के आश्रम में माली का काम करने लगे थे।

मगर जब विनोद का तलाक हुआ तो वो बॉलीवुड की तरफ लौटे। कमबैक के बाद उनकी दो फिल्में इंसाफ और दयावान आईं। दयावान में बोल्ड सीन थे जिस वजह से विनोद खन्ना को सेक्सी संन्यासी कहा जाने लगा लेकिन इसके बाद उनका करियर धीरे-धीरे डूबने लगा। एक इंटरव्यू में विनोद ने कहा था कि आश्रम से लौटकर उन्होंने सिर्फ इसलिए फिल्में कीं थी क्योंकि उनके पास पैसों की तंगी चल रही थी। इसकी के बाद उन्होंने दूसरी शादी भी की।

पिता तो पैसे की तंगी के बाद बॉलीवुड में लौट आए लेकिन अब देखना यह है कि क्या साक्षी भी ओशो का आश्रम छोड़कर वापिस अपने प्रोडक्शन हाउस को जॉइन करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static