पाई- पाई जोड़कर रिक्शा वाले ने बेटी को लंदन के लिए किया था रवाना, एक पल में ही हो गया सब बर्बाद

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 11:57 AM (IST)

नारी डेस्क:  भाग्य कब साथ छोड़ दे, कोई नहीं जानता।  इंसान सोचता तो बहुत कुछ है लेकिन होता वही है जो किस्मत में लिखा हुआ है। कल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिले। खुशी- खुशी अपनी मंजिल की और जा रहे 241 लोगों को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का  आखिरी सफर होगा। 
 

यह भी पढ़ें:  मौत को मात देकर हादसे में जिंदा बच गया ये शख्स
 

इस हादसे में राजस्थान के 12 लोग शामिल हैं. जिसमें बांसवाड़ा से 5, उदयपुर से 5, बालोतरा से 1 और बीकानेर से 1 लोग थे। इस हादसे में उदयपुर की पायल खटीक भी शामिल है जो सपनों की उड़ान भरने के लिए निकली थी. लेकिन किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया। गुजरात के हिम्मतनगर की रहने वाली पायल खटीक बेटी पायल एक निजी कंपनी में काम करती थीं। वह कंपनी की ओर से लंदन जा रही थीं और पहली बार फ्लाइट में सफर कर रही थी।
 

यह भी पढ़ें:  लंदन में पति कर रहा था इंतजार पर खुशबू के नसीब में आई मौत
 

पायल के पिता रिक्शा चालक है, उन्होंने पाई- पाई जोड़कर अपनी बेटी को लंदन भेजा, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि  एक ही पवल में उनका सब कुछ बर्बाद हो जाएग। जब परिवार वाले अपनी बेटी के लंदन पहुंचने का इंतजार रहे थे, तब उन्हें खबर मिली की पायल  इस दुनिया में नहीं रही। जरा सोचिए इस परिवार पर क्या बिती होगी जिन्होंने अपनी जवां बेटी को खाे दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static