यहां 10 रुपए के स्‍टाम्‍प पर बिकती हैं लड़कियां!

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 06:37 PM (IST)

जमाना चाहें कितना भी बदल गया हो लेकिन आज भी महिलाओं पर होने वाले शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा। गांवों में आज भी महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं। आए दिन रेप के मामले सुनने को मिलते है। आज हम आपको एक एेसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां 10 रुपए के स्टाम्प पर मुहर लगाकर लड़कियों को बेच दिया जाता है। 

मध्यप्रेदश के शिवपुरी में धड़ीचा नाम प्रथा निभाई जाती है। यह प्रथा औरतों की खरीद फरोख्त की एेसी प्रथा है जिसकी शिकार युवतियों के पति स्टाम्प पर साइन होते ही बदल जाते हैं। इस प्रथा में बिकने वाली औरत और खरीदने वाले पुरुष के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है। ज्यादा रकम होेने पर संबंध लंबे समय तक रहता है। वहीं, अगर रकम कम हो तो जल्द ही खत्म हो जाता है। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर महिला का दूसरे पुरुष के साथ सौदा कर दिया जाता है। 
PunjabKesari
गांव में रहने वाली एक महिला का कहना है कि इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए कई बार सरकार ने प्रयास भी किए लेकिन फिर भी यह प्रथा खत्म नहीं हुई। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static