दुबई के इस होटल में श्रीदेवी ने ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2018 - 02:03 PM (IST)

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी ने आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस श्रीदेवी वैंडिग अटेंड करने के लिए पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई हुई थी। 
PunjabKesari
खबरों के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुईं। चलिए हम आपको दुबई के उस होटल के बारे में बताते है जहां श्रीदेवी ने अपनी जिंदगी के आखिरी पल बिताएं। दुबई के इस 5 स्टार होटल की अलग-अलग देशों में कई ब्रांच है। यह होटल दुनिया के सबसे आलीशान होटल्स में से एक है। होटल के लग्‍जरी रुम्स, रिसॉर्ट, स्विमिंग पूल, जिम समेत अन्‍य फैसिलिटी लोगों को लुभाते हैं।
PunjabKesari
इस होटल में जुमेराह इंटरनेशन ग्रुप द्वारा ऑपरेट होने वाले 40 लग्जरी सुइट हैं। दुबई का यह होटल दुनिया का तीसरा लंबा होटल है। दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग की लिस्ट में इसका 48वां स्थान है। इस होटल में 400 रूम हैं। यहां एक कमरे का किराया लगभग 30 हजार के करीब है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static