सोनाली बेंद्रे की हैल्थ पर पति गोल्डी ने किया ट्वीट, लिखी ये बात

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 11:49 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही है। सोनाली की पूरी फैमिली, बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। हर कोई उनकी सेहत के बारे में जानना चाहता है। सोनाली भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी पर्सनल लाइफ और हैल्थ से जुड़े सारे अपडेट्स लागातर अपने शुभचिंतकों तक पहुंचा रही है। मगर इस बार सोनाली ने नहीं बल्कि उनके पति गोल्डी बहल ने ट्वीट करके उनके ट्रीटमेंट और हैल्थ के बारे में जानकारी दी है। 

PunjabKesari

उन्होंने लिखा है,' सोनाली ने सकारात्मक तरीके से ट्रीटमेंट शुरू किया है। ये एक बहुत लंबी लड़ाई है। मगर इसकी शुरूआत अच्छे से हो गई है। आप सबका इस चुनौतिपूर्ण समय में साथ देने के लिए धन्यवाद।' आपको बता दें, इससे पहले सोनाली की ननद भी उनके इलाज और हैल्थ के बारे में लोगों को जानकारी दे चुकी हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Related News

static