अगर आप भी घर में तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले ये बातें जरूर जान लें
punjabkesari.in Tuesday, Jun 03, 2025 - 10:13 AM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए कई नियम और सुझाव देता है। इन्हीं में से एक है तुलसी के पौधे से जुड़ी मान्यताएं। हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और पूजनीय माना गया है। लेकिन अगर आप इसे बिना सही समय और दिन के लगा दें, तो इसका असर उल्टा भी हो सकता है।
तुलसी का पौधा लगाने का सबसे शुभ दिन कौन सा है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार का दिन तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन कहा जाता है और तुलसी माता को विष्णु जी की प्रिय माना गया है। ऐसे में इस दिन तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और लक्ष्मी का वास होता है।
तुलसी का पौधा किस महीने में लगाना चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक माह तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। कार्तिक का महीना वह समय होता है जब तुलसी विवाह और विशेष पूजन का महत्व होता है। इस महीने में लगाए गए पौधे जल्दी बढ़ते हैं और घर में शुभ फल लाते हैं।
किन दिनों में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए?
कुछ खास दिनों में तुलसी से जुड़ी गतिविधियां वर्जित मानी गई हैं। रविवार को तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस दिन तुलसी को हाथ तक नहीं लगाना चाहिए। रविवार और एकादशी के दिन तुलसी पर जल चढ़ाना भी मना है।
अगर आप इन दिनों में तुलसी से जुड़ी गलतियां करते हैं, तो इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं जैसे मानसिक तनाव, धन की हानि या पारिवारिक कलह।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे, तो गुरुवार के दिन और कार्तिक महीने में ही तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही, रविवार और एकादशी को तुलसी को न छुएं और न जल चढ़ाएं।
सही समय और श्रद्धा से लगाया गया तुलसी का पौधा आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि जरूर लाएगा।