यहां लोग मोटे होने के लिए पीते हैं खून!

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 01:11 PM (IST)

लाइफस्टाइलः अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। वहीं दुनिया में एक एेसी जनजाति भी है जहां मोटे होने की प्रतियोगिता होती है। जी हां, इथोपिया की बोडी जनजाति में मोटे लोगों को सम्मान की नजर से देखा जाता है। यहां पर जो मोटे होने की प्रतियोगिता जीतता है उसे जिन्दगीभर सम्मान की नजरों से देखा जाता है। 

इस जनजाति के लोग मोटे होने के लिए भी कई तरीके अपनाते हैं। महिलाएं भी इस तरह के लोगों को बहुत पसंद करती है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि बोडी जनजाति के लोग मोटे होने के लिए 6 महीने तक सिर्फ गाय का दूध और खून पीते हैं। वैसे इस जनजाति में गाय को बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए ये लोग गाय को मारते नहीं बल्कि उसका खून पीते हैं। 

खून पीने के लिए यह लोग गाय के शरीर में चाकू से छेदकर खून निकालते हैं और बाद में छेद को मिट्टी से भर देते है। मोटे होने की प्रतियोगिता नए साल से शुरू होती है और जून तक चलती है। प्रतियोगिता में हर घर से एक व्यक्ति हिस्सा लेता है। इस दौरान उसे झोपड़ी में रहना पड़ता है और वह कहीं जा भी नहीं सकता। इस दौरान वह संबंध भी नहीं बना सकता। गांव की लड़कियां और महिलाएं झोपड़ी तक खून पहुंचाती हैं। झोपड़ी की बहुत ही बुरी हालात होती है क्योंकि कई बार लोगों को खून नहीं पचता और उन्हें उल्टियां आने लगती है। प्रतियोगिता में एक गाय की बलि दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static