लंबी दाढ़ी-मूछ संग बिदांस जिंदगी जी रही मनदीप, अब शादी की भी नो-टेंशन

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 05:25 PM (IST)

लुक्स को लेकर काफी कॉनशिअस लड़कियां जरा-सा दाग-धब्बा दिखने पर भी परेशान हो जाती हैं। मगर, आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके चेहरे पर लड़कों की तरह की दाढ़ी-मूछ उगती है लेकिन इसकी वजह से दुखी होने की बजाए वह शान से अपनी जिंदगी जी रही है। हम बात कर रहे हैं विधानसभा हलका गिल की रहने वाली मनदीप कौर की।

लंबी दाढ़ी-मूछ, लड़कों की तरह दिखती है मनदीप

लंबी दाढ़ी-मूछ के साथ जिंदगी जी रही मनदीप किसी बीमारी का शिकार नहीं है बल्कि यह उनका खुद का फैसला है। अब तो मनदीप की शक्ल लड़कों से इतना मिलती है कि कई बार लोग भी धोखा खा जाते हैं और उनकी आवाज सुनकर ही भरोसा करते हैं कि वह लड़की है।

PunjabKesari

शक्ल-सूरत ही नहीं, शौक भी लड़कों वाले

मनदीप की सिर्फ शक्ल सूरत, रंग रूप ही लड़कों की तरह नहीं है बल्कि उनके शौक भी अलग है। वह अपने भाई के साथ ना सिर्फ खेती-बाड़ी में हाथ मिलाती है बल्कि लड़कों की तरह बुलेट चलाने का शौक भी रखती हैं। यही नहीं, उनका रहन सहन काफी हद तक लड़कों से मेल खाता है।

PunjabKesari

दाढ़ी-मूछ की वजह से टूटी शादी

मनदीप ने बताया कि 2012 में उनकी शादी होने वाली थी लेकिन चेहरे पर दाढ़ी-मूछ देख उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। तभी उन्होंने अमृत छका और ब्रह्म ज्ञान की पढ़ाई करने के बाद इस स्वरूप को स्वीकार कर लिया। उनका कहना है कि यह वाहेगुरु की वख्श है जो उन्होंने मनदीप को बाल कटवाने की बेअदबी जैसे पाप से बचा लिया।

बहन और भाई दोनों की कमी कर रही पूरी

मनदीप का भाई उनका सबसे बड़ा हौंसला है। वह कहते हैं कि मनदीप ने उनकी बहन और भाई दोनों की कमी पूरी कर दी है। वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होती है और हर काम में उनका हाथ बटाती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static