धर्मेंद्र जी का आखिरी पोस्ट हुआ Viral, जिसे देखकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 04:10 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री, उनके चाहने वालों और उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद कर भावुक पोस्ट शेयर कर रहा है। धर्मेंद्र हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। फैंस से जुड़े रहते, अपनी तस्वीरें, शायरियां और दिल की बातें साझा करते थे। अब उनका आखिरी पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट
धर्मेंद्र ने अपने आखिरी पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह ब्लू सूट में बेहद ग्रेसफुल और अपने जाने-पहचाने मुस्कुराते अंदाज़ में नज़र आ रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था: “आजकल ग़म-ए-दौरां से दूर, ग़म-ए-दुनिया से दूर… अपने ही नशे में झूमता हूं।” यह शायरी अब और भी भावुक कर देती है, क्योंकि यह उनका अंतिम सार्वजनिक संदेश बन गया है।
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स फिर से वायरल
इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी थी। Jackie Shroff ने उस वक्त कमेंट किया था:“हैंडसम”। अब फैंस इस पुराने पोस्ट पर दोबारा कमेंट कर रहे हैं—कोई लिख रहा है “RIP लेजेंड”, तो कोई लिख रहा है “सर, आप क्यों चले गए?” लोग इस पोस्ट को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।
यें भी पढ़ें : भारतीय लोगों की किडनी तेजी से दे रही जवाब, यहां वजहों को समझना बहुत जरूरी
कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था
धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था। लगभग 12 दिनों के इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। घर लौटने के बाद उनका उपचार जारी था और परिवार लगातार फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट देता रहता था। धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट उनकी वही सादगी, मुस्कान और गहराई दिखाता है, जिसने उन्हें करोड़ों दिलों का हीरो बनाया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनकी फिल्मों की दुनिया और उनका प्यार हमेशा ज़िंदा रहेगा।

